प्रोत्साहन राशि नहीं मिलने से मितानिनों में हतोत्साह

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG_20170327_211648_438बिलासपुर—चार महीने से प्रोत्साहन राशि नही मिलने से नाराज बिल्हा मितानीनों ने विरोध प्रदर्शन किया है। मितानिनों ने बताया कि बिल्हा और कोटा क्षेत्र के करीब बारह सौ से अधिक मितानीनों को चार महीने की प्रोत्साहन राशि नहीं मिली है।

             फरियाद लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंची बिल्हा मितानिनों ने बताया कि पिछले चार महीने से प्रोत्साहन राशि नहीं मिली है। फरवरी में विरोध प्रदर्शन के दौरान अधिकारियों ने प्रोत्साहन दिलाने का आश्वासन दिया था। आज तक प्रोत्साहन राशि का वितरण नहीं किया गया। मितानिनों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को संस्थागत प्रसव से लेकर कई प्रकार की स्वास्थजन्य सेवाएं दिन रात करती हैं। इसके एवज में सरकार प्रोत्साहन राशी देती है। नवजात बच्चे के रखरखाव से लेकर गर्भवती महिलाओं को संस्ता तक पहुचाने का काम करती है। गर्भवती महिलाओं की रूटीन चेकअप भी करती हैं।

               मितानिनों ने बताया कि एक कार्य के लिए 300 रूपए मिलते हैं। महीने के 30 दिन कार्य करती हैं। एक मितानिन को करीब दस हजार रूपए महीने मिल जाता है।  कोटा और बिल्हा ब्लाक के  करीब 12 सौ अधिक मितानीनों का 59 लाख रूपए का भुगतान अभी तक नहीं किया गया है।

                      मितानिनों ने बताया कि दिन रात एक कर शासन के निर्धारित 23 बिन्दुओं  पर काम करती हैं। नवजात बच्चे का गृह भेंट, पोषण पुनर्वास और दो बच्चे होने पर परिवार नियोजन की जानकारी देती हैं। मितानीनों ने बताया कि इसके अलावा स्वास्थ्य से जुड़ी अन्य कार्य भी करती हैं।

close