फौज की जानकारी देता था पाकिस्तानी जासूस…शलभ

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

IMG-20170503-WA0006बिलासपुर— बिलासपुर पुलिस ने जम्मू से ट्राजिट रिमांड पर पूछताछ के लिए लाए गए देशद्रोह गतिविधियों में शामिल सतविंदर को न्यायालय में पेश किया। आईएएस शलभ सिन्हा ने पत्रकारों को बताया कि सतविंदर को एक दिन पहले ट्रांजिट रिमांड पर जम्मू के आर.एस.पूरा से ट्रांजिट रिमांड पर लाया गया है। आरोपी से पूछताछ और विवेचना की जा रही है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                  शलभ सिन्हा के अनुसार गुप्तचर विभाग से जानकारी मिल रही थी कि कुछ संदिग्ध लोग देश के खिलाफ आईएसआई के लिए काम कर रहे हैं। मुखबिर की सूचना और तस्दीक पर बिलासपुर पुलिस ने जांजगीर चांपा और बिलासपुर से चार लोगों को हिरासत में लिया। पहले मनेन्द्र यादव संजय देवांगन को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद अवधेश दुबे को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान मालूम हुआ कि धर्मेन्द्र यादव आईएसआई के लिए फण्डिंग का काम करता है। धर्मेन्द्र की गिरफ्तारी सरकंडा से हुई। चारों के खिलाफ प्रार्थी सिविल लाइन थाना प्रभारी नसर सिद्धिकी की शिकायत पर धारा 121(क) 123,34120 (बी) का मामला दर्ज किया गया।

               शलभ सिन्हा के अनुसार धर्मेन्द्र का संबध सतना निवासी रज्जन तिवारी से हैं। रज्जन तिवारी को मध्यप्रदेश एटीएस ने पाकिस्तान के लिए फण्डिंग करने के आरोप में हिरासत में लिया है। रज्जन तिवारी ने ही धर्मेन्द्र को दिल्ली में आईएसआई एजेन्ट जज्बार से मिलवाया था। धर्मेन्द्र दिल्ली में 6 महीने रहकर 15 एटीएम कार्ड से रूपया निकालता और जज्बार तक पहुंचाता था। जब्बार को भी पुलिस ने धर दबोचा है। शलभ ने बताया कि  बिलासपुर में गिरफ्तार चारो आरोपियों के खाते में जम्मू से हिरासत में लिए गए सतविन्दर सिंह फण्डिग करता था।

                     सतविन्दर सेिंह के तार पाकिस्तान स्थित आईएसआई के आकाओं से जुड़ा है। जम्मू पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद पता लगाया कि सतविन्दर सिंह पाकिस्तान के लिए काम करता है।

सामारिक जानकारियों को भेजा पाकिस्तान

              शलभ ने बताया कि सतविन्दर पाकिस्तान को भारतीय फौज की पल पल की जानकारी व्हाटअप से भेजता था। टेन्ट हथियार और अन्य संवेदनशील जानकारियों को आईएसआई को बेचता था। पाकिस्तान ने सतविन्दर को कई बार अपने देश बुलाया। आईएसआई के लोग सतविन्दर के जरिए न केवल जरूरी जानकारी लेते थे। बल्कि फण्डिंग भी करवातेते थे।

ट्रांजिट रिमांड

         शलभ सिन्हा के अनुसार आईजी पुरूषोत्तम गौतम और एसपी मयंक श्रीवास्तव के निर्देश में नसर सिद्दिकी की अगुवाई में पुलिस की एक टीम को जम्मू भेजा गया। जम्मू के आर.एस,पुरा पुलिस से सामंजस्य बैठाकर सतविंदर को गिरफ्तार किया गया। सतविंदर सिंह को ट्रांजिट रिमांड पर बिलासपुर लाया गया।

                   शलभ ने बताया कि सतविंदर सिंह पिता गुरदीत सिंह जम्मू का ही रहने वाला है। सिम्मल कैम्प टेकरी,थाना मीर शाह जिला जम्मू में पैतृक घर है। बिलासपुर पुलिस ने जे.एम.न्यायालय जम्मू से सतविंदर सिंह को ट्रांजिट रिमांड पर लिया। शलभ ने बताया कि मामले में पूछताछ और विेवेचना की जा रही है।

close