बंदी परिजन प्रतिक्षालय का कलेक्टर ने किया शुभारंभ

Shri Mi
2 Min Read

62c43cb6-2628-47f9-8ba4-e085eb53b0b9बिलासपुर।बिलासपुर केन्द्रीय जेल परिसर में बंदियों के परिजनों के लिए निर्मित प्रतिक्षालय का मंगलवार को कलेक्टर अन्बलगन पी. ने शुभारंभ किया। जिला रेडक्रास सोसायटी द्वारा प्रदत्त साढ़े चार लाख की राशि से केन्द्रीय जेल द्वारा 72 फीट लंबाई की प्रतिक्षालय का निर्माण कराया गया है। इसमें बंदियों के परिजनों की बैठक व्यवस्था के साथ ही एक दुकान और एक गार्ड रूम है। उक्त प्रतिक्षालय के निर्माण से बंदियों के परिजनों को सुविधा मिलेगी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                 कलेक्टर ने कहा कि बंदी तो किसी कारणवश जेल में सजा काट रहा है। बंदियों से मिलने के लिए उनके परिजन आते हैं। इसके लिए परिजनों को एक निर्धारित प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। कई बार उन्हें मुलाकात नहीं हो पाने की वजह से रूकना पड़ जाता है। ऐसी स्थिति में यह प्रतिक्षालय उपयोगी साबित होगी।

                                   केन्द्रीय जेल बिलासपुर में लगभग साढ़े तीन हजार बंदी सजा काट रहे हैं। प्रतिदिन करीब 500 बंदियों के परिजन मिलने आते हैं। रेडक्रास सोसायटी का उद्देश्य मानवता की सेवा है। इसी उद्देश्य को लेकर रेडक्रास द्वारा प्रतिक्षालय के लिए राशि उपलब्ध कराई गई है। कलेक्टर ने बताया कि केन्द्रीय जेल में बंदियों के कौशल उन्नयन के लिए विभिन्न व्यवसाय संचालित हैं। यहां के प्रिंटिंग प्रेस को भी अपग्रेड किया जायेगा।

                                  जहां शासकीय विभिन्न विभागों के छपाई के कार्य किये जा सकेंगे। कलेक्टर ने कहा कि यदि सजा काट रहे बंदी किसी भी व्यवसाय का प्रशिक्षण प्राप्त कर लेता है तो जेल से बाहर आने के बाद उसका काम आयेगा।

Share This Article
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close