बच्चों और परिवार के बीच बांटा गया राशन…सेक्रो टीम ने की आर्थिक मदद..मास्क समेत सेनेटरी पैड भी दिए

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—- बिलासपुर मंडल के दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन ने ज्ञानदीप स्कूल के बच्चों और परिवार के बीच राशन सामग्री वितरण किया। इसके अलावा आर्थिक मदद भी की है।
 
              दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन ने लिटिल बन्नी स्कूल पहुंच बच्चों और परिवार के बीच राशन वितरण किया है। बताते चलें कि लिटिल बन्नी स्कूल  में ज्ञानदीप के  तहत गरीब बच्चों को निःशुल्क शिक्षा दी जाती है। सूक्ल में पढ़ने वाले अधिकतर बच्चों के माता पिता रोजी मज़दूरी से जुड़े है।
 
         जानकारी हो कि कोरोना वायरस के फैलाव को नियंत्रित करने देशव्यापी लॉकडाउन किया गया है। इसके चलते आर्थिक रूप से कमजोर परिवार को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। संकट की घड़ी में लोग सबकी मदद भी कर रहे हैं। 
 
            इसी क्रम में अपर्णा सहाय अध्यक्षा सेक्रो बिलासपुर मण्डल ने टीम के साथ गरीब परिवारों को राशन और अन्य जरूरी सामानों का वितरण किया है। मास्क सेनेटाइजर के अलावा गरीबों के बीच आटा, दाल, चना, तेल, शक्कर, साबून का वितरण किया गया है। इसके अलावा जरूरत मंदों को दवाइयां भी दी गयी है। साथ ही आर्थिक मदद भी दी गयी है। इस दौरान महिलाओ को जागरूक करने के साथ सेनेटरी पेड भी दिया गया है। 
 
                        इस दौरान संध्या रंगाराव स्कूल इंचार्ज लोको ब्रांच और प्रिंसिपल आभा सोनी विशेष रूप से मौजूद थी। उपस्थित सभी लोगों  सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन किया।
TAGGED: ,
close