बिलासपुर पुलिस का नाम लिम्का बुक में दर्ज,12 घंटे में बना दिया रिकार्ड,IG और पुलिस कप्तान ने दी बधाई,इंडिया स्टार बुक ने भी माना रिकार्ड

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—राज्य निर्माण के बाद बिलासपुर पुलिस को बहुत बड़ी सफलता मिली है। सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान बिलासपुर पुलिस टीम ने पुलिस कप्तान आरिफ एच.शेख के निर्देशन में सुरक्षा के मद्दनेजर रविवार को रिकार्ड तोड़ हस्ताक्षर अभियान चलाया। छात्र छात्राओं और सामान्य नागरिकों के बीच पहुंचकर बिलासपुर पुलिस ने मात्र 12 घंटे में वह कर दिखाया जिसे सुनकर लोगों ने ना केवल दांतों तले अंगुली दबाने को मजबूर हुए। बल्कि पुलिस के भगरीथ से  बने रिकार्ड को लिम्का बुक आफ रिकार्ड और इंडिया स्टार बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज किया गया। निश्चित रूप से बिलासपुर पुलिस कप्तान और महकमा बधाई का पात्र हैं जानकारी के अनुसार सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान बिलासपुर पुलिस ने रिकार्ड तोड़ हस्ताक्षर अभियान चलाकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। अभियान के दौरान लोगों ने स़ड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति सजगता जाहिर की। पुलिस के प्रयासों का समर्थन भी किया। पुलिस के आलाधिकारियों और लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड टीम की मानें तो बिलासपुर पुलिस ने मात्र 12 घंटे के अन्दर शहर के 38 छोटे बड़े चौक चौराहों पर 37378 लोगों से जीवन्त संबध स्थापित कर हस्ताक्षर लिए।

                         इस दौरान पुलिस ने  लोगों से सड़क सुरक्षा सप्ताह की उपयोगिता और यातायात नियमों की जानकारी दी। हस्ताक्षर अभियान के दौरान लोगों ने पुलिस प्रयासों का जमकर समर्थन किया। साथ यातायात नियमों को जीवन में उतारने का आश्वासन भी दिया।

                          विभाग के एक आलाधिकारी ने बताया कि पुलिस कप्तान के निर्देश पर रविवार को ठीक 8 बजे से हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। अभियान की शुरूआत भारत माता स्कूल के 15 बच्चों और स्टाफ के साथ शुरू हुआ। पुलिस ने सुबह आठ बजे से अभियान शुरू कर रात्रि 8 बजे तक शहर के छोटे बड़े 38 चौक चौराहों पर पहुंचकर लोगों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी। यातायात नियमों के पालन से होने वाले फायदों के बारे में बताया।

                  अभियान के दौरान लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड और इन्डिया स्टार बुक ऑफ रिकार्ड की भी टीम मौजूद थी। दोनों टीमों ने बिलासपुर पुलिस के प्रयास से चलाए गए हस्ताक्षर अभियान को  37378 हस्ताक्षर के साथ नये रिकार्ड रूप में दर्ज कर लिया है।पुलिस कप्तान ने इस उपलब्धि के लिए बिलासपुर की जनता और पुलिस जवानों को बधाई दी है।

close