बूथ पर तैनात होंगे भाजपा विधायक और सांसद

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
DSC_1696बिलासपुर—भाजपा के समयदानी कार्यकर्ता पहले चरण में 21 मई से 15 दिनों तक बूथ पर सेवा देंगे। इस दौरान सभी कार्यकर्ता पं.दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष कार्य विस्तार योजना की जानकारी बूथ स्तर पर देंगे। 5 जून तक समयदानी कार्यकर्ता शक्ति केन्द्रों के प्रत्येक बूथ पर केन्द्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को आमजनता को बताएंगे।

                     भाजपा समयदानी कार्यकर्ताओं की फौज पं.दीनदयाल के जीवन दर्शन पर आधारित बिन्दुओं को जिले के एक एक घरों तक पहुंचाएंगे। केन्द्र और राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगे। समयदानी कार्यकर्ता बूथस्तर पर एक एक घर में फोल्डर वितरण कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताएंगे।

                       भाजपा कार्यालय से जारी प्रेस नोट के अनुसार समयदानी कार्यकर्ता पहले चरण में 21 मई से 15 दिनों तक बूथस्तर पर नये कार्यकर्ताओं को भी जोड़ेंगे। बूथस्तर पर समिति बैठक का आयोजन कर आगामी कार्ययोजना की जानकारी देंगे।

                          भारतीय जनता पार्टी संभागीय संयोजक राजेश इंदुरिया ने बताया कि कार्यकर्ताओं को विभिन्न प्रकार के दायित्व दिये गये हैं। बिलासपुर जिला संगठन की दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण है। गौरवशाली परंपरा को बनाए रखते हुए सभी कार्यक्रमों को योजनाबद्ध और प्रभावी ढंग से क्रियान्वित किया जाएगा।

                                     भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह ने बताया कि बिलासपुर जिले में रहने वाले विधायक, सांसद, प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, मंडल आयोग के अध्यक्ष, महापौर, सभापति, जिला पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष, जनप्रतिनिधिगण, शक्ति केन्द्र संयोजक सहसंयोजक 21 मई से प्रत्येक बूथ में समय देंगे। जिले के लगभग 17 सौ बूथों पर आगामी 15 दिनों तक कार्य करेंगे।

close