बोदरी और उस्लापुर जल्द होंगे कैशलेस

Shri Mi
3 Min Read

bodri_cashless_fileबिलासपुर।बिलासपुर जिले का नगर पंचायत बोदरी जल्द ही कैशलेस होगा।अभी नगर पंचायत के 110 दुकानों में कैशलेस व्यवस्था शुरू की जा चुकी है। इनमें हार्डवेयर स्टोर्स, स्वीट्स, फर्नीचर दुकान, सैलून, मेडिकल शाॅप, किराना दुकान, जनरल स्टोर्स सहित कई छोटे व्यापारियों ने अपने दुकानों में कैशलेस भुगतान व्यवस्था शुरू की है।कैशलेस के बारे में जगह-जगह कार्यशाला कर लोगों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। लोगों के बैंक अकाउंट खोले जा रहे हैं और खातों को आधार से लिंक किया जा रहा है। कलेक्टर अन्बलगन पी. ने कैशलेस ट्रांजेक्शन के प्रति जागरूक करने हेतु बोदरी के मिठाई दुकान जाकर मिठाई खरीदी और यू.एस.एस.डी. मोबाईल एप के माध्यम से भुगतान किया था।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                                        मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह ने ’’रमन के गोठ’’ के माध्यम से प्रदेश के दूरदराज आदिवासी बाहुल्य ग्रामों, छोटे-छोटे व्यापारियों, पान, सेलून, अंडे के ठेले लगाने वाले छोटे-छोटे व्यवसायियों द्वारा कैशलेस भुगतान प्रारंभ करने की जानकारी दी है।जिससे प्रेरणा लेकर ग्राम उस्लापुर के सरपंच ने अपने गांव को भी कैशलेस बनाने संकल्प लिया है।’’रमन के गोठ’’ के 17वीं कड़ी का प्रसारण रविवार को किया गया जिसके माध्यम से पूरे प्रदेश को कैशलेस बनाने में व्यापारी, दुकानदार, उद्योगपति, शासकीय संस्थाएं जिस तरह जुड़ रही हैं।

                                                         उसके बारे में तखतपुर विकासखण्ड के उस्लापुर के ग्रामीणों ने भी सुना। सरपंच संतोषी ठाकुर भी अपने ग्राम पंचायत को कैशलेस बनाने के लिए जागरूक हो गई है। उसने कहा कि वह अपने गांव में सबसे पहले कैंप लगाकर कैशलेस भुगतान का प्रशिक्षण देने की योजना बनायेगी। एक-एक व्यक्ति, व्यापारी, दुकानदार ग्रामीण को कैशलेस भुगतान के लिए जागरूक करेंगे। गांव को सबसे पहले उचित मूल्य के राशन दुकान को कैशलेस बनाया जायेगा। हितग्राहियों के लिए पो.ओ.एस.मशीन लगाया जायेगा। जिसके जरिये खाद्यान्न का भुगतान कैशलेस कर सकेंगे।

                                                  बोदरी नगर पंचायत के नानक रेडिमेड स्टोर्स के संचालक संजय जगवानी ने बताया कि उनके दुकान में अधिकांशतः ग्रामीण कपड़े खरीदने आते है। जिसमें से लगभग 50 प्रतिशत कैशलेस ट्रांसजेक्शन ए.टी.एम. से करते है। ग्रामीणों में जागरूकता बढ़ रही है। उन्होंने अपने दुकान में दो वर्ष पूर्व से ही स्वाईप मशीन लगा रखा है। आनंद टी.वी. सेन्टर चकरभाठा के मालिक श्री राजकुमार इनानी ने भी दो वर्ष पूर्व स्वाईप मशीन लगा रखी है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close