भाजपा युवा मोर्चा की लम्बी चौड़ी शिकायत..बताय..स्वास्थ्य सेवा में भयंकर लापरवाही..दोषियों पर करें सख्त कार्रवाई

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नेताओं ने आज कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर स्वास्थ्य अव्यवस्था को लेकर चिंता जाहिर की है। युवा नेताओं ने जिला प्रशासन को बताया कि कोरोना मरीजों की संख्या दिनो दिन बढ़ती जा रही है। स्वास्थ्य प्रशासन की लापरवाही के चलते व्यवस्था भी दिनों दिन बिगड़ती जा रही है। मरीजों को दवाई की सुविधा भी नहीं  मिल रही है। लावरवाही तो इस हद तक है कि लाश की अदला बदली भी हो जाती है। लेकिन अधिकारी अपनी गलती से पल्ला झाड़ रहे हैं। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                  भाजपा युवा मोर्चा के नेताओं ने आज जिला प्रशासन कार्यालय पहुंचकर बिगड़ती स्वास्थ्य व्यवस्था की शिकायत के साथ चिंता जाहिर की है। डिप्टी कलेक्टर और एसडीएम देवेन्द्र पटेल से लिखित शिकायत कर बताया कि कोरोना काल में व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गयी है। लापरवाही की वजह से मृत्यु और मरीजों का आंकड़ा दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है।

        भाजपा जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष दीपक ठाकुर ने बताया कि जानकारी मिल रही है कि अस्पतालों में आक्सीजन की कमी है।मरोजी की जांच में घोर लापरवाही की जा रही है। रिपोर्ट भी पांच से 6 दिनों बाद दिया जा रहा है। होम आइसोलेशन वाले मरीजों को दवाई और सुविधा से दूर रखा जा रहा है। इतना ही नहीं जिम्मेदार लोग मरीजों से सम्पर्क भी नहीं कर रहे हैं। जिसके चलते कोरोना पीड़ित के परिजन और आस पास के लोग संक्रमित हो रहे हैं।

               दीपक ठाकुर और पार्षद सुनीता मानिकपुरी ने डिप्टी कलेक्टर को बताया कि कोरोना और स्वास्थ्य महकमें की लापरवाही के चलते लोगों में बहुत दहशत है। इस दौरान स्वास्थ्य अधिकारियो के नाक के नीचे से लाश की अदला बदली की संगीन शिकायत भी सामने आ चुकी है। बेहतर होगा कि तमाम शिकायतों को जल्द से जल्द दूर किया जाए। लोगों में विश्वास में लेकर इलाज किया जाए। साथ ही तमाम परेशानियों के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त दण्डात्मक कार्रवाई की  जाए। अन्यथा हम आंदोलन को मजबूर हैं।

TAGGED:
close