भारत एक दिन फिर कहलाएगा सोने की चिड़िया-धरम

Shri Mi
2 Min Read

DLK2

.

♦केन्द्र सरकार दिन रात हर मोर्चे पर कर रही काम
♦पीएम का जनादेश केंद्र के फैसलो मे
रायपुर।भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने मंगलवार को केन्द्रीय वित्तमंत्री की घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि न्यूनतम मजदूरी दर को बढ़ाकर  350 रूपए करने एवं केन्द्रीय कर्मचारी को दो साल का बोनस की घोषणा कर सरकार ने दोहरी खुशी की खबर सुनाई है।जिसका हम स्वागत करते हैं।प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि केन्द्र सरकार लगातार दिन रात हर मोर्चे पर काम कर रही है जिसकी बानगी आए दिन दिखाई पड़ती है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दी नसीहत,जो जनता के दिए जनादेश पर खरा उतरना है ,उसकी झलक केन्द्र सरकार के फैसलो में नजर आती है।

                                               भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमारे लिए जो गड्डा छोड़ा था उसे पाटने में वक्त लग रहा है लेकिन हम जरूर सफल होंगे और एक दिन भारत पुन: सोने की चिडि़य़ा कहलाऐगा।गांव,किसान एवं मजदूरों के हितों कि लिए मोदी सरकार लगातार कार्य कर उनके जीवन में सुधार करने के लिए प्रयास कर रही है और आज केन्द्र सरकार ने केन्द्रीय कर्मचारियों को बोनस की सौगात सातवें वेतनमान के आधार पर देने एवं न्यूनतम मजदूरी दर 350 रूपए की घोषणा कर मोदी सरकार ने जनता सरकार के रूप अपने को स्थापित किया है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close