महंगाई के खिलाफ कांग्रेस की चेतावनी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

raipur-congress-bhavan201-01-2015-05-17-99N (1)बिलासपुर— रायपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने छत्तीसगढ़ सरकार को महंगाई का जिम्मेदार बताया है। कांग्रेस नेता विकास उपाध्याय ने बताया कि दैनिक उपयोग की समाग्रियों की कीमत दिनों दिन आसमान छूने लगी हैं। राज्य सरकार, जिला प्रशासन, खाद्य विभाग जमाखोरो पर लगाम लगानें में विफल हई है। खाद्य विभाग के भ्रष्ट अधिकारियों के कारण गरीबों की रसोई से दाल और प्याज गायब होने लगी  है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                        रायपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विकास उपाध्याय नें महंगाई के लिये भाजपा सरकार को जिम्मेंदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं के इशारे पर बडे-बडे व्यापारी, दलहन, तिलहन, प्याज और अन्य खाद्य समाग्रियों का भारी भरकम मात्रा स्टाक रखकर कालाबाजारी कर रहें हैं। जिसके चलते प्याज, दाल, गेहूं गरीबों के पहुंच से बाहर हो गई।

उपाध्याय नें कहा कि भाजपा सरकार के बारह साल में तुअर दाल 40 रू. किलो से बढ़कर 150 रू. हो गया है। खानें का तेल 60 रू. किलो से बढ़कर 100 रू. किलो हो गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद मंत्रियों के संरक्षण में भ्रष्टाचार को बढावा मिला है। खाद्य विभाग के अधिकारी दफ्तरों से बाहर नही निकलते है।  जिसका परिणाम आमजनता को भुगतना पड़ रहा है।

उपाध्याय ने बताया कि बडे़ जमाखोरो के कारण खुदरा विक्रेताओं को सामाग्री महंगी मिलती है। जिसका असर सीधे गरीब और मध्यम वर्गों पर पड़ता है।  उपाध्याय नें राशन दुकानों में प्याज की बिक्री किये जानें को सरकार की विफलता बताया है। उन्होंने खाद्य सामग्री की कीमतों में नियंत्रण नही होने पर सरकार और जमाखोरो के खिलाफ उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

close