महमंद में सास बहु पर चाकू से हमला…अधेड़ महिला की मौत…बहु की हालत गंभीर..आरोपी ने किया आत्ममर्पण

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर— शहर से लगे देवरीखुर्द महमंद में एक युवक ने पडोस की मुंहबोली भाभी और परिवार की वृद्ध महिला पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमला इतना सटीक था कि वृद्ध महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। जबकि मुंहबोली भाभी को गंभीर हालत में सिम्स में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि महिला की हालत काफी नाजुक है। वारदात के बाद हत्यारे युवक ने खुद को तोरवा थाना के हवाल कर दिया है।
                       दोपहर तोरवा पुलिस को खबर मिली कि महमंद में एक युवक ने पड़ोस में रहने वाले दो महिलाओं पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया है। युवक का नाम बोधन यादव है। बताया जा रहा है कि बोधन यादव को दोनों महिलाओं पर टोनही होने का शक था। दोपहर को दोनों पर प्राणघातक हमला कर दिया।
                                           हमला इतना घातक था कि अधेड़ महिला शांति बाई की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि गंभीर रूप से घायल शांति बाई की बहु सुनीता रजक की मौत गई तथा बहु की हालत गंभीर है, उसे सिम्स में भर्ती कराया गया है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक तोरवा थाना पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया है।
                             जानकारी के अनुसार महमंद गांव की शांति बाई पति भगीरथी उम्र 46 साल और उसकी बहु सुनीता रजक पति दशरथ रजक उम्र 30 साल  गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे खेत से घर आ रही थी। इसी दौरान तालाब के पास बोधन यादव ने दोनों पर चाकू से हमला कर दिया। ताबडतोड हमले से सास शांति बाई की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि बहु सुनीता रजक गंभीर रूप से घायल होकर गिर गयी।
                   घटना के बाद आस पास मौजूद ग्रामीणों ने शोर मचाते हुए दौड़ाया। लेकिन मौके से बच निकला। ग्रामीणों ने आनन फानन में घायल महिला को सिम्स अस्पताल भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि महिला की हालत काफी नाजुक बनी हुई है।
                   घटना के बाद मौके से फरार आरोपी बोधन यादव सीधे तोरवा थाना पहुंचकर आत्मसपर्मण कर दिया। ग्रामीणों ने पंचनामा के दौरान पुलिस को बताया कि बोधन यादव के परिवार के सदस्य पिछले कुछ महीनों से बीमारी चल रहे ते। दवा दारू के बाद भी परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य में सुधार नहीं हो रहा था। इसी बीच परिवार के सदस्यों बीमारी से परेशान बोधन को महसूस हुआ कि पड़ोस में रहने वाली मुंह बोली भाभी सुनीता और उसकी सास जादू-टोना कर परिवार के सदस्यों को परेशान कर रही है। मौका लगते ही बोधन ने आज गुरूवार को सास बहु पर हमला कर दिया।
                       खबर यह भी मिल रही है कि बोधन का महिला के साथ अवैध संबध था। शायद टोना टोटका का बहाना लेकर बोधन ने बहुत और सास पर हमला किया है।
                                  तोरवा पुलिस ने बोधन के खिलाफ हत्या और अंधत्व निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
close