महिला आयोग अध्यक्ष के खिलाफ उग्र प्रदर्शन…जोगी कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता गिरफ्तार

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG-20170720-WA0000बिलासपुर—जनता कांग्रेस जोगी कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर महिला आयोग अध्यक्ष की शिकायत की है। महिला आयोग अध्यक्ष पर जोगी परिवार को परेशान करने का आरोप लगाया है। कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक को बताया कि आयोग की अध्यक्ष ने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर अमित जोगी के दत्तक पुत्र को कुपोषित बताया है। जबकि शिवकुमार बैगा पूरी तरह से स्वस्थ्य है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                 जनता कांग्रेस नेताओं ने पुलिस अधीक्षक से महिला आयोग अध्यक्ष के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध करने की मांग की है। विश्वम्भर गुलहरे, संतोष दुबे, समीर अहमद,गोविन्द सेट्टी, जीतू ठाकुर ने एसपी मयंक श्रीवास्तव को बताया कि शिव कुमार बैगा पूरी तरह से स्वस्थ्य है। जोगी परिवार को परेशान करने के लिए ही महिला आयोगन अध्यक्ष ने झूठी रिपोर्ट तैयार की है। रिपोर्ट के अनुसार महिला आयोग अध्यक्ष ने शिव बैगा को कुपोषित बताया है। जबकि इसमें किसी प्रकार की सच्चाई नहीं है।

                      मालूम हो कि शिव कुमार बैगा की मां चैती बाई की मौत नसबंदी काण्ड के दौरान हुई थी। अमित जोगी ने शिव कुमार को गोद लिया था। कुछ दिन पहले महिला आयोग के अध्यक्ष ने सरकार को दिए रिपोर्ट में बताया कि शिव का वजन कम है। इसके बाद जोगी कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री निवास के सामने प्रदर्शन किया। जोगी ने शिव को पूरी तरह से स्वस्थ्य बताया। उन्होने कहा था कि जोगी परिवार को परेशान करने के लिए शिव बैगा का सहारा लिया गया। इसलिए महिला आयोग अध्यक्ष के खिलाफ पुलिस अपराध दर्ज करे।

                            पुलिस कप्तान मंयक श्रीवास्तव ने जनता कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि ज्ञापन संबधित स्थान तक भेज देंगे।

महिला आयोग अध्यक्ष निवास का घेराव

                      पुलिस कप्तान को ज्ञापन देने के बाद जनता कांग्रेस नेताओं ने 27 खोली स्थित महिला आयोग अध्यक्ष निवास के सामने प्रदर्शन किया। जमकर नारेबाजी भी की। कार्यकर्ताओं ने पुलिस बेरिकेट्स को तोड़ने और पार करने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस के सामने जोगी सेना की एक नहीं चली। जोगी कार्यकर्ताओं ने महिला आयोग अध्यक्ष से इस्तीफे की मांग की। इस दौरान पुलिस ने जोगी कार्यकर्ताओं को रोकने का भरसक प्रयास किया। उग्र होती भीड़ को देखते हुए सभी लोगों को गिरफ्तार कर तोरवा थाना भेज दिया। कुछ देर बाद सभी लोगों को निःशर्त रिहा भी कर दिया गया।

close