मुख्य न्यायाधीश ने कहा….रोपण ही नहीं…संरक्षण की भी जरूरत….जैसी जानकारी मिली…वैसा ही मिला प्रदेश

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस आर.पी.रामचन्द्र मेनन ने विभागीय अधिकारियों और आम लोगों से आव्हान किया है कि  कम से कम एक पौधा जरूर रोपे। ना केवल रोपण करें बल्कि संरक्षण के साथ लोगों से संवर्धन करने के लिए भी कहें। मुख्यन्यायाधीश ने कहा कि पौधारोपण से ज्यादा महत्वपूर्ण काम पौधों की सुरक्षा करना है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                        छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय भवन प्रांगण में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। लोगों को संबोधित किया। पौधे के महत्व पर प्रकाश भी डाला। मुख्यन्यायाधीशन ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य आने के पहले उन्हें सोशल मीडिया से जानकारी मिली कि छत्तीसगढ़ राज्य की सबसे बडी पहचान पौधारोपण और हरियाली है।  उन्हें इस बात की पुष्टि तब हुई, जब रायपुर प्रवास के दौरान नया रायपुर में जीता जागता उदाहरण देखने को मिला।

                      मुख्य न्यायाधीश ने सभी विभागीय अधिकारियों और आम जनता को संदेश दिया कि पर्यावरण सुरक्षा के लिए जरूरी है कि सहभागिता के साथ एक-एक पौधे का संरक्षण और संवर्धन करें।

           वृहद पौधरोपण कार्यक्रम को उच्च न्यायालय के न्यायाधीश पी.सेम कोसी,प्रशांत कुमार मिश्रा, मनीन्द्र मोहन श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। पर्यावरण की सुरक्षा और स्वस्थ्य मानव जीवन के लिये पौधरोपण का आव्हान किया। पौधरोपण कार्यक्रम में  मुख्य न्यायाधीश जस्टिस पी.आर.रामचन्द्र मेनन, न्यायाधीश जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा, न्यायाधीश जस्टिस मनीन्द्र मोहन श्रीवास्तव, न्यायाधीश जस्टिस गौतम भादुड़ी, न्यायाधीश जस्टिस संजय के. अग्रवाल, न्यायाधीश जस्टिस पी.सेम कोसी, न्यायाधीश जस्टिस संजय एस.अग्रवाल, न्यायाधीश जस्टिस आर.सी.एस.सामंत, न्यायाधीश जस्टिस शरद कुमार गुप्ता, न्यायाधीश जस्टिस राम प्रसन्न शर्मा, न्यायाधीश जस्टिस अरविंद सिंह चंदेल, न्यायाधीश जस्टिस पार्थ प्रीतम साहू, न्यायाधीश जस्टिस गौतम चैरड़िया, न्यायाधीश जस्टिस विमला सिंह कपूर, न्यायाधीश जस्टिस रजनी दुबे, कलेक्टर डाॅ.संजय के.अलंग, पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल और मुख्य वन संरक्षक एस.एल.रात्रे ने पौधरोपण किया।

                    इस अवसर पर नीलम चन्द सांकला रजिस्ट्रार जनरल, दीपक कुमार तिवारी रजिस्ट्रार विजिलेंस, संजय कुमार जायसवाल रजिस्ट्रार (आईएण्डई), अरविंद कुमार वर्मा रजिस्ट्रार ज्युडिशियल, संतोष शर्मा रजिस्ट्रार (एसएण्डए सेल), संतोष कुमार तिवारी एडिशनल रजिस्ट्रार (जे), पंकज शर्मा एडिशनल रजिस्ट्रार (डी.ई.एण्ड ई), शहबुद्दीन कुरैशी ओएसडी/सीपीसी, बी.पी.एस.त्यागी सेक्रेटरी एचसीएलएससी, अतुल कुमार श्रीवास्तव एडिशनल रजिस्ट्रार (एडएमएन), महाधिवक्ता कार्यालय के अधिवक्तागण, स्टेट बाॅर काउंसिल पदाधिकारी और राज्य शासन के विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Share This Article
close