यातायात अभियान में महिलाओं की हेलमेट रैली

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG_20151121_154632बिलासपुर—लोगो को हेलमेट के प्रति जागरूक करने यातायात विभाग का प्रयोग लगातार जारी है। कालेज छात्राओं , सरकारी और कामकाजी टू व्हीलर चलाने वाली महिलाओं को हेलमेट के प्रति जागरूक करने यातायात विभाग ने बाईक रैली निकाली गयी। रैली ने शहर का भ्रमण किया। इसमें महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

              यातायात थाने से महिला वाहन चालको की रैली निकाली गयी। रैली में महिला कर्मचारियों के साथ  छात्राएं  यातायता थाने की महिला स्टाफ भी शामिल हुई। रैली के जरिए महिलाओ को यातायात के नियमो की जानकारी दी गयी। टू-व्हीलर चलाने वाली महिलाओं को हेलमेट प्रयोग करने का संदेश दिया गया।

                      यातायात डीएसपी मधुलिक सिंह ने बताया कि कामकाजी महिलाओं के साथ कालेज की छात्राएं रैली में शामिल हुई। रैली शहर का भ्रमण करते हुए नेहरू चौक पहुंचकर समाप्त हुई। बाईक रैली को महिला सेल प्रभारी मेघा टेंमुरकर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में बीजेपी महिला प्रकोष्ठ की बुला विश्वास, पूजा विधानी के अलावा एसबीआर कालेज की छात्रसंघ अध्यक्ष गौरी गुप्ता सीएमडी कॉलेज की सचिव शालिनी जैयसिंघानी, महिला थाना  कर्मचारी और कुछ समाजसेवी संस्था की महिलाओ ने शिरकत की। सभी ने  रैली के माध्यम से महिलाओ को हेलमेट की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी।

close