युवा मोर्चा अध्यक्ष पर..कानून की गाज

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

TAMBOLIबिलासपुर— भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेश तम्बोली को पिछले तीन दिनों से केन्द्रीय जेल में रखा गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें पेशी के दौरान पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तम्बोली पर एट्रोसिटी एक्ट के तहत कार्रवाई की गयी है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

              भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा बिलासपुर के अध्यक्ष राजेश तम्बोली को पेशी के दौरान गिरफ्तार किया गया है। राजेश तम्बोली पर हिर्री थाना क्षेत्र के छतौना में अनुसूचित जाति और जनजाति के लोगों से दुर्व्यवहार, मारपीट और जातिगत गाली गलौच करने का आरोप है। मामला साल साल 2013 का है। लगातार पेशी में नहीं पहुंचने के कारण राजेश तम्बोली की गिरफ्तारी की गयी है।

                सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष राजेश तम्बोली के खिलाफ साल 2013 में छतौना ग्रामीणों की शिकायत पर हिर्री थाने में एट्रोसिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामला कोर्ट में चल रहा था। कई बार समन भेजे जाने के बाद भी तम्बोली कोर्ट में हाजिर नहीं हुए। सात तारीख को कोर्ट ने अंतिम सुनवाई का आदेश दिया। मजबूरी में तम्बोली को भी कोर्ट में हाजिर होना पड़ा। आदेश नहीं मानने से नाराज जज ने तम्बोली पर पुलिस को कार्रवाई करने का आदेश दिया।

               कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने तम्बोली को गिरफ्तार कर केन्द्रीय जेल भेज दिया। फिलहाल उनकी अभी तक जमानत नहीं हुई है। पुलिस जानकारी के अनुसार राजेश तम्बोली पर एट्रोसिटी एक्ट,294 और 506 बी और 147 के तहत कार्रवाई की गयी है।

close