रणजी और महिला टीम में बिलासपुर की धमक

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

IMG-20160929-WA0216 बिलासपुर—रणजी का पूर्ण दर्जा मिलने के बाद छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ ने रणजी और महिला टीम का एलान IMG-20160929-WA0215कर दिया है।  दोनों ही टीम में पुरूष और महिलाओं ने सलेक्शन लेकर बिलासपुर का नाम रोशन किया है। बिलासपुर जिला क्रिकेट संघ ने बिलासपुर की महिला और क्रिकेट खिलाड़ियों को सफलता के लिए बधाई दी है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                           छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ ने रणजी टीम का एक दिन पहले एलान किया है। राज्य की पहली रणजी टीम में शहर से स्थान बनाने वाले खिलाड़यों में नाम पी.विवेक नायडू,शिवेन्द्र सिंह,अभ्यूदयकांत का नाम शामिल है।

                        IMG-20160929-WA0221                        जिला क्रिकेट संघ बिलासपुर के अध्यक्ष विजय केशरवानी ने बतााया कि छत्तीसगढ़ की पहली रणजी टीम में स्थान बनाने वाले पी.विवेक नायडू विदर्भ और रेलवे से रणजी खेल चुके हैं। पेशे से टीटीआई नायडू रणजी टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में होंगे। तेज गेंदवाज अभ्यूदयकांत सिंह छत्तीसगढ़ रणजी टीम में स्थान बनाने से पहले अन्डर 16 और रणजी के लिए खेल चुके हैं। शिवेन्द्र सिंह छत्तीसगढ़ रणजी टीम में स्पीनर के साथ हरफनमौला की भूमिका रहेंगे। शिवेन्द्र सिंह दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल में पोर्टर का काम करते हैं।

                                     IMG-20160929-WA0214 16 सदस्यीय छत्तीसगढ़ की रणजी टीम 6 अक्टूबर से 10 दिसम्बर के बीच कुल 9 मैच खेलेगी। रांची में पहला मुकाबला त्रिपुरा से होगा। अंतिम मुकाबला ग्वालियर में जम्मू- कश्मीर के बीच होगा।

छत्तीसगढ़ महिला क्रिकेट में बिलासपुर से चार खिलाड़ीIMG-20160929-WA0219

            छत्तीसगढ़ महिला क्रिकेट टीम में बिलासपुर के चार खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। महिला टीम नागपुर में 20 अक्टूबर को पहला एक दिवसीय मैच खेलेगी। टीम में श्रद्धा वैष्णव,शिवी,यशी और संजीता ने स्थान बनाया है। दिव्यांग श्रद्धा सुन नहीं सकती है।

                                      शिवी और यशी पाण्डेय दोनों सगी बहन हैं। दोनो ने अन्डर 19 सेन्ट्रल जोन टूर्नामेंट खेला है। शिवी नेशनल क्रिकेट अकादमी की कप्तानी भी की है। दोनो बहने टीम के ओपनिंग करती हैं। संजीता पटेल प्रतिभावान खिलाड़ी के रूप में जानी जाती हैंं।

प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन…फिर तैयार होगी नर्सरी

IMG-20160929-WA0220                             जिला क्रिकेट संघ बिलासपुर के अध्यक्ष विजय केशरवानी ने बताया कि महिला और रणजी में आशा के अनुकूल खिलाड़ियों का बिलासपुर से चयन हुआ है। पहली रणजी और महिला टीम में स्थान बनाना खिलाड़ियों के लिए गर्व की बात है। बिलासपुर और जिला क्रिकेट संघ खिलाड़ियों की सफलता पर गर्व महसूस कर रहा है। तीन पुरूष और चार महिलाओं का चयन प्रदेश की टीम में चयन काफी उत्साहित करने वाला है।

             दिव्यांग श्रद्धा ने लिया नया अध्याय

IMG-20160929-WA0217                राज्य की महिला टीम में दिव्यांग श्रद्धा ने स्थान हासिल कर नया अध्याय लिखा है। श्रद्धा सुन नहीं सकती है। इशारा समझकर बालिंग करती है। राज्य की टीम में चयन से पहले श्रद्धा ने जूनियर टीम में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया है। दिव्यांग होने के बावजूद श्रद्धा ने नेशनल स्कूल की तरफ से खेलते हुए एक ओवहर में पांच विकेट लेने का रिकार्ड बनाया है। श्रद्धा बाएं हाथ से तेज गेंदबाजी करती हैं। जोनल क्रिकेट अकादमी से खेल चुकी हैं।

close