रफ्तार के सौदागरों पर पुलिस कार्रवाई …3 दर्जन से अधिक गाड़ियां जब्त.. सैकड़ों ने लिया सुधरने का संकल्प

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—- गणतंत्र दिवस की देर रात तक पुलिस  टीम ने सघन कार्रवाई की। करीब तीन दर्जन से अधिक गाड़ियों को जब्त किया गया। सैकड़ों लोगों को चेतावनी दे कर छोड़ा गया। इस दौरान पुलिस के अधिकारियों ने संकल्प भी दिलाय़ा। धीरे वाहन चलाने के साथ लोगों को होने वाली असुविधाओं को ध्यान रखने की पुलिस ने नसीहत दी। खासकर गोली की आवाज देने वाली मोटरसायकलों और आड़ा तिरछा नम्बनर लिखे प्लेट वाली गाड़ियों पर कार्रवाई की गयी। हुटर ौर तेज आवाज देने वाली मोटरसायकलों को जब्त भी किया गया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

              गणतंत्र दिवस की शाम से देर रात तक पुलिस टीम तेज रफ्तार के सौदागरों के खिलाफ कार्रवाई की है। थाना प्रभारियों और यातायात की संयुक्त टीम ने शहर में चार पाइंट बनाकर मोटरसायकलों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। पुलिस टीम ने श्रीकांत वर्मा मार्ग,रिवर व्यू, रिंग रोड़ नम्बर 2 और मंगला चौक पर बाइकर्स गैंग के खिलाफ सघन कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने तीन दर्जन से अधिक मोटरसायकल को जब्त किया। चालानी कार्रवाई की गयी । साथ ही सैकड़ों बाइकर्स के खिलाफ भी अभियान चलाया गया।

               सिविल लाइन थाना प्रभारी मोहम्मद कलीम ने बताया कि लगातार शिकायत के बाद अभियान चलाया जा रहा है। देखने में आया है कि तेज रफ्तार से मोटरसायकल चलायी जा रही है। यातायात नियमों को युवा बाइकर्स नजरअंदाज कर रहे है। जिसके चलते घटनाएं हो रही है। इन्ही बातो को ध्यान में रखते हुए बाइकर्स के खिलाफ सघन अभियान चलाया जा रहा है। 

              कई वाहनों के खिलाफ यातायात नियमों के तहत कार्रवाई की गयी है। ऐसे युवा जिन्हें समझाया जा सकता था। सबकों एकत्रित कर संकल्प दिलाया गया है। बेवजह देर रात मोटरसाकल चलाने के साथ ही तेज रफ्तार में वाहन नहीं चलाने का संकल्प दिलाया गया। इसके अलावा दर्जनों गाड़ियों के खिलाफ कार्रवाई की गयी है।

close