रश्मि सिंह ने कहा…तखतपुर जनता से मिल रहा भरपूर आशीर्वाद…आशीष का दावा…प्रदेश में बनेगी कांग्रेस की सरकार

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर— तखतपुर विधानभा में कांग्रेस प्रत्याशी रश्मि सिंंह की ताबड़तोड़ नुक्कड़ सभा में जमकर भीड़ उमड़ रही है। अपने भाषण में रश्मि सिंह परिवार का खासतौर पर ठाकुर बलराम सिंह और रोहणी वाजेपेयी के योगदान का जिक्र करना नहीं भूल रही हैं। लोग रश्मि वाजपेयी को खूब सुन भी रहे हैं। रविवार को रश्मि सिंह ने खजुरी नवागांव,देवरी,पेन्ड्री,खम्हरिया,बघेलकांपा,बेलटुकरी,टांडा समेत आधा दर्जन से अधिक गांव का भ्रमण किया। जनता से समर्थन का आशीर्वाद मांगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                   अपने धुआंधार चुनावी अभियान में कांग्रेस प्रत्याशी रश्मि वाजपेयी ने आधा दर्जन से अधिक गांवों में चुनावी नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष सुनील शुक्ला ने बताया कि रश्मि सिंह को जनता से जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। जनता कांग्रेस विधायक और सरकार दोनों से त्रस्त है। हर तरफ शिकायतों की झड़ी है।

                सुनील शुक्ला ने बताया कि रश्मि सिंह के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आशीष सिंह ठाकुर,ने खजुरी नवागांव देवरी, पेन्ड्री, खम्हरिया, बघेलकांपा, बेलटुकरी समेत टांडा और अन्य गांवों में नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। कांग्रेस नेत्री ने घर घर दस्तक देकर भाजपा सरकार की कथनी और करनी के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

               मतदाताओं ने बताया कि पिछले कई सालों से राशन कार्ड का चक्कर काट रहे हैं। लेकिन आज तक किसी का राशन कार्ड नहीं बना। बिजली पानी की हालत बद से बदतर है। किसानों ने भी अपनी पीड़ा को जाहिर किया है। किसानों ने बताया कि सरकार ने पिछले साल रवि फसल को पानी देने से इंकार कर दिया था। इस साल धान की फसल समय पर पानी नहीं बरसने से चौपट हो चुकी है। सरकार ने फसल बीमा देने का एलान तो किया लेकिन आज बीमा की राशि नहीं मिली। सूखा राहत मुआवजा का हम लोग आज तक इंतजार कर रहे हैं।

                   सुनील शुक्ला के अनुसार मजदूरों ने रश्मि और आशीष सिंह को बताया आज तक मनरेगा मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया है। लोग पलायन को मजबूर हैं। आशीष सिंह ने दावा किया कि तखतपुर विधानसभा में कांग्रेस की धमाकेदार जीत होगी। कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। जनता भी परिवर्तन का मन बना चुकी है। रश्मि सिंह को सुनने लोगो की भीड़ उमड़ रही है। लोगों ने आश्वासन दिया है कि इस बार कांग्रेस की सरकार बनाकर ही रहेंगे।

Share This Article
close