पुलिस प्रशासन भी लगाएगा दरबार..राजपत्रित अधिकारी सुनेंगे फरियाद

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG-20170523-WA0409बिलासपुर— जनता की समस्याओं को तेजी से दूर करने पुलिस कप्तान मयंक श्रीवास्तव ने राजपत्रित अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होने राजपत्रित अधिकारियों को अपने कार्यालय में जनसमस्या निवारण दिवस आयोजन करने को कहा। मयंक श्रीवास्तव ने अधिकारियों को बताया कि सप्ताह में कोई एक दिन फिक्स किया जाए। निर्धारित दिन को कार्यालय पहुंचकर पीड़ित अपनी समस्याओं को आसानी रख सके।

                               पुलिस अधीक्षक के साथ एसपी कार्यालय में  पुलिस के राजपत्रित अधिकारियों की बैठक हुई। इस दौरान पुलिस कप्तान मयंक श्रीवास्तव ने कहा कि जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाए। इसके लिए अधिकारीगण सार्थक कदम उठाए। राजपत्रित अधिकारियों से मयंक श्रीवास्तव ने सुझाव दिया कि सप्ताह में संबधित कार्यालय में जनसमस्या निवारण दिवस तय किया जाए। इस दिन राजपत्रित अधिकारी पीड़ितों से सीधा संवाद करेंगे। उनकी समस्याओं का निदान करेंगे।

                                   मयंक श्रीवास्तव ने कहा कि थाने में कार्यवाही नही होने की दशा में पीड़ित पक्ष निर्धारित दिन पर राजपत्रित अधिकारी के सामने अपनी समस्याओं को रखेगा। आवेदन लेने और फेस टू फेस के बाद राजपत्रित अधिकारी समस्याओं का त्वरित समाधान करेंगे।

            मयंक श्रीवासत्व ने बताया कि जनता और पुलिस के बीच सीधा संवाद हो। आयोजन के माध्यम से पुलिस और जनता की बीच की दूरियां कम होंगी। समस्याओं का भी निराकण तेजी से होगा।

पुलिस कप्तान ने बनाया टाइम टेबल

            बैठक में एसपी मयंक श्रीवास्तव ने पुलिस के सभी राजपत्रित अधिकारियों का समस्या निवारण दिवस फिक्स किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर मंगलवार को जनता से रूबरू होंगे। बुधवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जनता की समस्याओं को सुनेगा। नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली गुरूवार को, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन सोमवार को, कोटा और गौरेला पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मंगलवार को अपने अपने कार्यालय में जनता की समस्या दो चार होंगे। इसके अलावा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय में बिलासपुर में जनता की समस्याओं को शुक्रवार को सुना जाएगा।

close