राजस्व समाधान अभियान 15 मार्च तक

cgwallmanager

sambhagayukat shri bora dwara sambhag striya smikcha baithak avm karyashala (2)बिलासपुर।संभागायुक्त सोनमणि बोरा के निर्देश पर बिलासपुर संभाग में राजस्व समाधान अभियान का द्वितीय चरण अब 15 मार्च तक संचालित किया जायेगा। राजस्व संबंधी मामलों के निराकरण के लिए संभाग में विगत् 23 जनवरी से 05 फरवरी तक राजस्व समाधान अभियान का द्वितीय चरण आयोजित किया गया था। संभागायुक्त द्वारा निरीक्षण के दौरान पाया गया है कि इस अभियान के तहत् आयोजित शिविरों में राजस्व संबंधित समस्याओं का प्रभावी निराकरण हुआ है। ग्रामीणजनों के उत्साह एवं शिविर में लोगों की भागीदारी तथा न्यायालयीन प्रकरणों की अधिकता को देखते हुए यह अभियान 15 मार्च 2016 तक के लिए आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                      संभागायुक्त ने सभी जिला कलेक्टरों को यह निर्देश दिया है कि राजस्व समाधान अभियान के प्रथम चरण में जिन पटवारी हल्कों को राजस्व मामलों में विवाद मुक्त किया गया है। उसके दूसरे ग्रामों के पटवारी हल्के को भी विवाद मुक्त करने की कार्यवाही प्रारंभ करें। दूर-दराज के ग्रामों में शिविरों का आयोजन कर अधिक से अधिक लोगों के समस्याओं का निराकरण किया जाये। राजस्व समाधान अभियान के दौरान आयोजित ग्राम सभा में अनिवार्यतः बी-1 पढ़कर सुनाया जाये तथा समाधान शिविर में अविवादित नामांतरण, बंटवारा एवं सीमांकन समयावधि में हो यह ध्यान रखा जाये। शिविरों में विद्यार्थियों को जाति प्रमाण पत्र शत्प्रतिशत वितरित करने एवं जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित करने का निर्देश दिया गया है।

close