राजीव गांधी और राजेन्द्र शुक्ला को कांग्रेसियों ने किया याद

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG-20160820-WA0002बिलासपुर–जिला कांग्रेस कमेटी ने आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को याद किया। राजीव गांधी चौक पहुंचकर कांग्रेसी नेताओं ने 73वीं जयंती पर श्रद्धा सुमन भेंट किया। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने राजीव गांधी की उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला ।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धा सुमन भेंट करने के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए नरेन्द्र बोलर ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के स्वप्नदृष्टा थे। उन्होनें ने ही आज के विकसित भारत की कल्पना की थी। राजेन्द्र शुक्ला ने कहा कि राजीव गांधी ने ही पंचायती राज का अधिकार दिया था। उन्हें आधुनिक भारत का यदि कम्प्यूटर और दूरसंचार के क्षेत्र में क्रांति लाने का श्रेय दिया जाए तो आश्चर्य की बात नहीं होगी।

                             बोलर और राजेन्द्र ने कहा कि मतदाताओं को 18 वर्ष में मत देने का अधिकार राजीव गांधी ने ही दिया। शिक्षा, स्वास्थ्य और खेल के क्षेत्र में उन्होने देश के लिए बहुत कुछ किया।

              इस मौके पर कांग्रेस नेताों ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के प्रथम अध्यक्ष स्व. राजेन्द्र प्रसाद शुक्ल को पुण्यतिथि पर याद किया। कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने उनके योगदान को भी याद किया।

                     कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला, शहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर, सैयद जफर अली, हरीश तिवारी, शैलेन्द्र जायसवाल, पंचराम सूर्यवंशी, एस.कार्टर रेड्डी, माधव चिंतामन ओत्तलवार, हफीज कुरैशी, बजरंग बंजारे, अमर बजाज, देवचरण मधुकर, मिथिलेश एन्ड्रू, चन्द्रहास शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

close