बिलासपुर—राजेश इंदुरिया को बिलासपुर जिला मीडिया संयोजक बनाया गया है। जिला कोर ग्रुप की सहमति और भाजपा जिला अध्यक्ष रजनीश सिंह की अनुशंसा पर प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय ने बिलासपुर जिला मीडिया सम्पर्क विभाग संयोजक की जिम्मेदारी राजेश कुमार इंदुरिया को दी है। भाजपा में राजेश कुमार इंदुरिया को अनुभवी और जिम्मेदार नेता के रूप में पहचाना जाता है।
मालूम हो कि राजेश कुमार इंदुरिया बिलासपुर मीडिया जिला संयोजक से पहले बिलासपुर विधानसभा मीडिया प्रभारी और जिला संवाद प्रमुख समेत कई पदों पर रह चुके है।राजेश इंदुरिया ने संगठन से जुड़े कई महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए संगठन की जिम्मेदारियों को निभाया है। इंदुरिया की नियुक्ति पर भाजपा जिला अध्यक्ष ने बताया कि संगठन को उनके अनुभवों का फायदा मिलेगा। सगंठन ने अभी तक उन्हें जो भी जिम्मेदारियां दी उन्होने अपनी विशेष पहचान छोड़ी है।
रजनीश सिंह ने बताया कि भाजपा जिला संगठन को उनके अनुभवों का फायदा मिलेगा। सरकार की जनहितैषी और लोककल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सफलता मिलेगी।