राज के वीडियो को देश ने किया पसंद…जीनियस सर्टिफिकेट से सम्मानित…दोस्त,यार,घर,गांव वालों ने दी बधाई

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
तखतपुर-( टेकचंद कारड़ा)—जरहागांव निवासी राज यादव को जीनियस वर्ल्ड रिकार्ड सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया है। राज यादव ने पन्द्रह अगस्त को राष्ट्रीय भावनाओं के साथ वीडियो अपलोड किया था। लाइक एप कम्पनी की प्रतियोगिता में शामिल वीडियों को देशवासियोंं ने सर्वाधिक पंसद किया।बताते चलें कि 15 अगस्त को पूरे देश में ध्वज लहराते हुए वीडियो बनाकर अपलोड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता में  भारतीय नागरिकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस दिन करोड़ों लोगों ने तिरंगा लहराते हए लाइक एप में अपना वीडियो अपलो़ड किया। एप कम्पनी ने एलान किया था कि जिस भी नागरिक का वीडियो सर्वाधिक पसंद किया जाएगा।  उसे जीनियस वर्ल्ड रिकार्ड का प्रमाण पत्र जारी कर सम्मानित किया जाएगा।सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए यहां क्लिक करे
                     लाइक एप कम्पनी ने जरहागांव पेन्ड्री निवासी राज यादव के वीडियों को सर्वाधिक पसंद किया। कम्पनी ने तखतपुर निवासी राज यादव को जीनियस वर्ल्ड रिकॉर्ड का सदस्य चुनते हुए प्रमाण पत्र जारी किया है।
                           जानकारी हो कि पन्द्रह अगस्त को कम्पनी ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि पंद्रह अगस्त पर लाइक ऐप राष्ट्र ध्वज को लहराते हुए  वीडियो अपलोड करना है। वीडियो में अपने देश के तिरंगे को हम कैसे सम्मान दे सकते हैं… भावनाओं को जाहिर करना है। इसी क्रम में जरहागांव पेंड्रीह का युवक राज यादव ने भी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। भारत में सर्वाधिक वीडियो अपलोड वीडियो में जरहागांव निवासी राज यादव  के वीडियो को भी सर्वाधिक पसंद किया गया। लाइक एप कंपनी ने राज यादव को जीनियस वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।
close