बिलासपुर— पेंड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरिया निवाासी किसान सुरेश सिंह मरावी सिह की मौत को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने थाना घेराव का एलान किया है। कांग्रेस का आरोप है कि सुरेश सिंंह मरावी ने कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या की है। सरकार लीपापोती कर मामले को दबाने का प्रयास कर रही है। किसान परिवार को न्याय दिलाने जिला कांग्रेस कमेटी ने पेन्ड्रा कांग्रेस कमेटी के साथ 18 जून को पेन्ड्रा थाना का घेराव करेगी।यह जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के प्रवक्ता अनिल सिह चौहान ने दी है।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल सिंह चौहान ने बताया कि सुरेश सिंह चौहान पर बैंक की तरफ से कर्ज वसूली को लेकर लगातार दबाव बनाया जा रहा था। परेशान होकर सुरेश सिंह ससुराल गया। लेकिन तनाव और लगातार दबाव के बाद फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। मृतक किसान और उसके परिवार को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस पार्टी ने थाना घेरकर सरकार पर दबाव बनाएगी।
अनिल ने बताया कि कर्ज से मुक्ति दिलाने भाजपा सरकार के अधिकारियों पर कानूनी कार्यवाही की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता घेराव कर शासन प्रशासन पर दबाव बनाएंगे। पुलिस थाना पेंड्रा का घेराव 18 जून सोमवार को दोपहर 12 बजे से शांंतिपूर्ण तरीकेे से किया जाएगा। घेराव कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष रामदयाल उईके, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय केशरवानी, किसान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर शुक्ला, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील शुक्ला समेत कांग्रेसजन और किसान शामिल होंगे।