रावत नाच महोत्सव समिति ने बढ़ाया हाथ..पीआर और कालीचरण ने कहा.. जीत पक्की..क्योंकि हम सब एक है

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ जिला प्रशासन को लगातार आर्थिक सहयोग मिल रहा है। लोग पीड़ितों के सहयोग में ना केवल सामने आ रहे है। बल्कि हर संभव मदद के साथ आर्थिक  सहयोग भी कर रहे हैं।उद्योगपति से लेकर एनजीओ और अन्य सामाजिक संस्थान के लोग रोज कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर जिला प्रशासन से लेकर मुख्यमंत्री सहायता कोष में अपना योगदान भेंट कर रहे हैं।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

             बताते चलें कि नोवेल कोरोना covid19 के वैश्विक संक्रमण से देश प्रदेश का जनजीवन काफी संकट में हैं है। लाकडाउन के बाद हवेली से लेकर झोपड़ी में रहने वाले अपने घरों में दुबके है। इसके चलते लोगों को आर्थिक संकट सामना करना पड़ रहा है। असर शासन प्रशासन पर पड रहा है। सक्षम लोग प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावितों को सहयोग करने बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

             इसी क्रम में रावत नाच महोत्सव समिति बिलासपुर के पदाधिकारियों ने मिलजुलकर 31331रुपये का  ड्राफ्ट मुख्यमंत्री सहायता कोष में भेंट किया है। रावत नाच महोत्सव समिति के संयोजक कालीचरण यादव ने बताया कि हम जानते है कि संकट बड़ा है। यह राशि बहुत कम है। बावजूद इसके हम अपनों के लिए हरसंभव कंधे से कंधा मिलाकर चलने को तैयार है। जिला प्रशासन को मुख्यमंत्री के नाम राहत राशि भेंट करते समय कर्मचारी नेता पी आर यादव, धन्नू यादव, दिनेश यादव भी मौजूद थे।

               इस दौरान कर्मचारी नेता पीआर यादव ने कहा कि कोरोना को हमारी एकता के सामने हारना ही होगा। हम सब एक हैं..इसलिए जंग में जीत हमारी होगी। हम सब मिलकर इस वैश्विक महामारी का ना केवल सामना करेंगे। बल्कि हमेशा  की तरह जीत भी हासिल करेंगे।

close