65 क्विंटल चावल..3 क्विंटल शक्कर, नमक की चोरी…कहां गया गरीबों का राशन…? जांच मेंं जुटी पुलिस

BHASKAR MISHRA

CIVIL LINE THANAबिलासपुर— शहर के संवेदनशील और सबसे सुरक्षित सिविल लाइन क्षेत्र में सरकारी राशन दुकान से लाखों रूपए के राशन पर चोरों ने हाथ साफ किया है। घटना बीती रात की है। अज्ञात चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर चावल, शक्कर, नमक पार किया है। पुलिस के अनुसार चोरी गए सामान की कीमत डेढ़ लाख रूपए से अधिक है। राशन दुकानदार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                   बीती रात हरिभूमि चौक के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चोरों ने लाखों रूपए का राशन पार कर दिया। चोरोंं ने दुकान का शटर तोड़कर गरीबों के राशन पर हाथ साफ किया है।

                                                आशीष पाण्डेय ने बताया कि वाजपेयी चैम्बर राजेन्द्र नगर स्थित आकाशशील शासकीय उचित मूल्य दुकान का संचालन करता है। रोज की तरह सुबह दुकान खोलने पहुंचा। राशन दुकान शटर टूटा हुआ मिला। दुकान में घुसते ही समझ में आया कि चोरों ने लम्बा हाथ मारा है। आनन फानन में सिविल लाइन थाने को सूचना दी। पुलिस ने मौका मुआयना कर शिकायत को दर्ज कर लिया है।

                            दुकानदार आशीष पाण्डेय के अनुसार चोरों ने बीती रात राशन दुकान पर धावा बोला है। दुकान से 65 क्विंटल 35 किलो चावल की चोरी हुई है। इसके अलावा चोरों ने तीन क्विटंल 50 किलों शक्कर पर भी हाथ साफ किया है। कुछ चिल्हर भी चोरी हुए हैं।

                                               आशीष पाण्डेय ने सिविल लाइन पुलिस को बताया कि दुकान से तीन क्विंटल पचास किलो नमक की भी चोरी हुई है। सरकारी राशन दुकान से चोरी गए सामानों की सरकारी कीमत करीब 8123 रूपए हैं।

                         आशीष के अनुसार चोरी गए सामान की बाजार कीमत डेढ़ लाख रूपए से अधिक हैं। आशीष की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। चोरो को जल्द पकड़े जाने की भी बात सामने आ रही है।

कैसे सम्भव है क्विंटलोंं सामान की चोरी

                     शिकायत के बाद पुलिस जांच पड़ताल और अज्ञात चोरों की तलाशी शुरू कर दी है। अन्दर से खबर मिल रही है कि इतनी बड़ी चोरी बिना चीर परिचित के सम्भव नहींं है। दुकान से 65 क्विंटल चावल, तीन क्विटल शक्कर और इतना ही नमक पार होना नामुमकिन है। चूंकि दुकान अन्दर है। इतनी भारी मात्रा में सामान का पार होना असंभव है। बावजूद इसके हुआ।

                                     इधर पुलिस का कहना का कहना है कि जांच पड़ताल के बाद सब कुछ सामने आ जाएगा। गरीबों का अनाज कहां है पता लगाया जाएगा। पुलिस की नजर सभी पर है। यदि चोरी में दुकानदार या उसका कोई करीबी का भी हाथ होगा तो भी उसे पकड़ा जाएगा।

close