रिवर व्यू में दिन दहाड़े लूट

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

IMG-20170606-WA0394बिलासपुर— रिवर व्यू क्षेत्र में मैदान गए एक युवक को किसी ने चाकू की नोक पर लूट लिया। प्रार्थी की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी को कुछ घंटे के भीतर ही धर दबोचा। आरोपी का नाम वसंत यादव ऊर्फ आशीष पिता सहदेव यादव है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                          मंगलवार को सुबह रिवर व्यू क्षेत्र में मैदान गए एक युवक गोंडपारा निवासी ने चाकू की नोक पर डेढ़ हजार रूपए लूट लिया । पीडित ने सिटी कोतवाली पहुंचकर मामले में शिकायत की। विजय पिता परमानन्द ने बताया कि वह बेलगहनी जरहागांव का रहने वाला है। रिवर व्यू में मैदान गया था। इसी दौरान एक युवक उसके पास आया और चाकू की नोंक पर पांच सौ के तीन नोट लूट लिया।

                                       विजय की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा है। आरोपी का नाम वसंत यादव ऊर्फ आशीष यादव है। आशीष गोंड़पारा का रहने वाला है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

close