बिलासपुर। भारतीय जनता महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रूक्मणी को बनाया गया है। प्रदेशाध्यक्ष पूजा विधानी ने प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक मोर्चा प्रभारी रामप्रताप सिंह और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति से बिलासपुर भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष की कमान रूक्मणी कौशिक को दी है।
भाजपा कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार रूक्मणी कौशिक 15 सालों से पार्टी की सक्रिय सेवा कर रही हैं। उनके संगठनात्मक अनुभव को देखते हुये महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। रूक्मणी कौशिक महिला मोर्चा की जिला महामंत्री पद पर भी रह चुकी हैं। बिल्हा मंडल में भाजपा उपाध्यक्ष, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष और महामंत्री रहते हुए उन्होने पार्टी के सकारात्मक परिणाम दिया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह, जिला महामंत्री रामदेव कुमावत, घनश्याम कौशिक और जिला भाजपा के सभी पदाधिकारियों ने रूक्मणी को बधाई दी है। भाजपा नेताओं ने पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष अश्वनी यादव, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष डाॅ.सुनील जायसवाल, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष घनश्याम रात्रे, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष मनोहर राज, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष युसूफ रजा बरकाती की नियुक्त पर खुशी जाहिर करते हुए शुभकामनायें दी है।