रेल मंत्रालय को राजभाषा कीर्ति पुरस्कार के तहत प्रथम पुरस्कार

Shri Mi
1 Min Read

नईदिल्ली।राजभाषा नीति के श्रेष्ठ कार्यान्वयन के लिए रेल मंत्रालय को राजभाषा कीर्ति पुरस्कार  के तहत प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ है। यह पुरस्कार भारत के माननीय उपराष्ट्रपति एम.वेंकैया नायडु द्वारा हिंदी दिवस के अवसर पर विज्ञानं भवन, नई दिल्ली में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में दिया गया।  रेल मंत्रालय की ओर से सचिव, रेलवे बोर्ड रंजनेश सहाय द्वारा यह पुरस्कार ग्रहण किया गया। राजभाषा नीति के सर्वश्रेष्ठ कार्यान्वयन के परिणामस्वरुप राजभाषा के प्रयोग में बेहतर प्रगति दर्ज करने वाले कार्यालयों को राजभाषा शील्ड देकर सम्मानित किया जाता है।  पुरस्कारों का निर्णय राजभाषा नीति के कार्यान्वयन से सम्बंधित तिमाही प्रगति रिपोर्टों के आधार पर किया जाता है। यह समीक्षा राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा की जाती है।

Join Our WhatsApp Group Join Now
Share This Article
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close