लॉकर से 70 हजार पार…मोटरसायकल नदारद..पीडि़तों ने की थाने में शिकायत

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—- चकरभाठा निवासी नरेश पुनवानी ने थाना पहुंचकर चोरी किए जाने की रिपोर्ट दर्ज करायी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया है।
 
                      पुलिस के अनुसार बीती रात चकरभाठा निवासी नरेश पुनवानी के घर से चोरी हुई है। नरेश पुनवानी ने बताया कि रात्रि करीब दो बजे के आसपास चोरी हुई है। अज्ञात चोर ने लाकर से करीब 70 नगद समेत अन्य कीमती सामानों पर हाथ साफ किया है।
 
           पुलिस के अनुसार शिकायत के बाद सीसीटीवी को खंगाला गया है। आरोपी करीब दो बजे घर में घुसा। वह अपने चेहरे पर नकाब डाला हुआ था। आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
 
 मोटरसायकल पार
   
                      शादी भवन से किसी ने होंडा शारन पार कर दिया। मामला बुधवार शाम की है। सिरगिट्टी थाना पहुंचकर प्रार्थी बलराम देवागन ने बताया कि वह नयापारा सिरगिट्टी का रहने वाला है। होन्डा शाइन सीजी-10 व्ही..5438 से शादी समारोह में शामिल होने गुरूगोविन्द मंगलम भवन गया। कार्यक्रम से पुरसत होकर जब घर जाने के लिए निकला तो गाड़ी नहीं मिली। काफी ढूठने के बाद भी गाड़ी का अता पता नहीं चला है।
 
                सिरगिट्टी पुलिस के अनुसार बलराम देवागन की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया है।
 
 
close