लोको पायलट को सुरक्षा टिप्स–पेंशन का निराकरण

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

Safety-1बिलासपुर:-दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर रेल मण्डल के विद्युत लोको ट्रेनिंग स्कूल उस्लापुर में संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। अपर मंड़ल रेल प्रबंधक एस.के.सोलंकी के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम संपन्न हुआ। मण्डल के चालक, परिचालक, प्वांइटमैन ,गेटमैन समेत 100-150 रेल कर्मचारियों ने भाग लिया।
संरक्षा संगोष्ठी में ट्रेन परिचालन से सम्बंधित विभिन्न संरक्षा पहलुओं पर प्रकाश डाला गयाय़। विभिन्न दुर्घटनाओं का विश्लेषण कर की जाने वाली उपयुक्त कार्यवाही के बारे में जानकारी दी गयी। सिग्नल रेड होने की स्थिति में गाडियों को सिग्नल पार होने से रोकने के उपायों के बारे में में लोको पायलटों को बताया गया।

दुर्घटनाओं को रोकने के उपायों और आवश्यक कदम उठाने को लेकर भी चर्चा हुई। गाडियों के संरक्षित परिचालन में लोको पायलटों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। पायलटों को स्वस्थ रहने के टिप्स भी दिये गये।

संरक्षा संगोष्ठी में वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी  पी.एन.खत्री, सहायक मंडल संरक्षा अधिकारी  एम.के.एस.राय विद्युत लोको ट्रेनिंग स्कूल उस्लापुर के प्राचार्य  रसिका सिंह समेत अनेक अधिकारी और कर्मचारी इस दौरान उपस्थित थे।

पेन्शन अदालत

बिलासपु–बिलासपुर रेल मण्डल के मंड़ल रेल प्रबंधक सम्मेलन कक्ष में पेन्शन अदालत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुल तीन आवेदन प्राप्त हुए।  सभी आवेदनों का तत्काल निराकरण किया गया। पेन्शन अदालत में वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी आर.गणेश, मंडल कार्मिक अधिकारी  ए.बी.एस. नेहरू, सहायक मंड़ल वित प्रबंधक ए.के.पण्डा, मुख्य कार्यालय अधीक्षक जी. सिम्हाचलम, मुख्य कल्याण निरीक्षक एच.होरो और संबंधित रेल कर्मचारी उपस्थित थे।

close