लोखंडी ओवरब्रिज के लिए 80 करोड़ मंजूर

Chief Editor
2 Min Read

rail-road-crossing-clipart-can-stock-photo_csp0030992

Join Our WhatsApp Group Join Now

रायपुर  । राज्य में केन्द्रीय सड़क निधि योजना के अन्तर्गत चालू वर्ष 2015-16 में दस महत्वपूर्ण कार्यों के लिए 305 करोड़ 56 लाख रूपए मंजूर किए गए हैं। इनमें एक सड़क मार्ग, दो रेल्वे ओव्हर ब्रिज, दो रेल्वे अन्डर ब्रिज, एक फ्लाई ओव्हर तथा पुल शामिल हैं। लोक निर्माण मंत्री श्री राजेश मूणत ने बताया कि प्रदेश के यातायात दबाव वाले क्षेत्र में सुगम आवाजाही की व्यवस्था के लिए केन्द्र शासन से चालू वर्ष 2015 में इन कार्यों की स्वीकृति मिली है। यह स्वीकृति केन्द्रीय सड़क निधि योजना के अन्तर्गत प्रदाय की गयी है।

लोक निर्माण मंत्री  मूणत ने बताया कि स्वीकृत दस महत्वपूर्ण कार्यों में राजधानी रायपुर के काशीराम नगर केनाल मार्ग एन.एच-6 पर फ्लाई ओव्हर निर्माण के लिए 46 करोड़ 35 लाख रूपए मंजूर की गयी है। इसी तरह चाम्बा-कोरबा-कटघोरा मार्ग के हसदेव नदी पर पुल निर्माण के लिए 29 करोड़ 77 लाख रूपए और राजनांदगांव-कवर्धा मार्ग में पुल निर्माण के लिए 13 करोड़ 70 लाख रूपए तथा राजनांदगांव अर्जुंदा-गुण्डरदेही मार्ग में पुल निर्माण के लिए 24 करोड़ 17 लाख रूपए स्वीकृत है। उन्होंने बताया कि दुर्ग-धमधा-बेमेतरा मार्ग में पुल निर्माण के लिए 14 करोड़ 40 लाख रूपए, पिथौरा-बागबाहरा-कोमाखान-छुरा-गरियाबंद मार्ग में पुल निर्माण के लिए 18 करोड़ 15 लाख रूपए और 15.20 किलोमीटर लम्बाई के गौरेला-करंगरा मार्ग के उन्नयन कार्य के लिए 34 करोड़ 36 लाख रूपए मंजूर की गयी है। इसी तरह बिलासपुर से कटनी रेल्वे लाईन पर लोखंडी रेल्वे क्रासिंग-बी के-6 के पास रेल्वे ओव्हर ब्रिज निर्माण के लिए 79 करोड़ दस लाख रूपए, गोगांव से गुढ़ियारी मार्ग में रेल्वे अण्डर ब्रिज और ओव्हर ब्रिज के निर्माण के लिए 35 करोड़ 40 लाख तथा रायपुर विखाखापट्टनम रेल्वे लाईन पर डी.आर.एम. ऑफिस के पास रेल्वे अण्डर ब्रिज के निर्माण के लिए दस करोड़ 18 लाख रूपए मंजूर की गयी है।

Share This Article
close