लोगों का रुझान फिर आयुर्वेद की तरफ-अमर

Shri Mi
2 Min Read

solar_amarबिलासपुर।केंद्र शासन द्वारा धन्वतरि जयन्ति को राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस घोषित किया गया है। इस मौके पर शासकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय नूतन काॅलोनी में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगरीय प्रशासन, उद्योग एवं वाणिज्यिककर मंत्री अमर अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि आयुर्वेद का भविष्य बहुत उज्जवल है।शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं जिला आयुर्वेद विभाग बिलासपुर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित उक्त कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए अमर ने कहा कि दो-तीन सौ पूर्व के वर्षों में यह विश्व की एक मात्र चिकित्सा पद्धति थी, जो निरापद थी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                     अब लोगों का रूझान पुनः आयुर्वेद की ओर है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विधानसभा उपाध्यक्ष बद्रीधर दीवान ने कहा कि सृष्टि के उद्भव के साथ ही आयुर्वेद अस्तित्व में आया। अच्छी गुणवत्ता युक्त आयुर्वेद की दवा से बड़ी से बड़ी बीमारी भी जड़ से ठीक हो सकती है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि महापौर किशोर राय ने राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस घोषित किये जाने पर केन्द्र सरकार को बधाई दी तथा कहा कि यह दिवस शीघ्र ही अन्तर्राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के रूप में मनाया जायेगा, क्योंकि आयुर्वेद चिकित्सा न केवल रोगियों के रोग मिटाती है, वरन् इसमें रोगों से बचाव का भी विधान है। इसके अनुसार अगर जीवन शैली अपनायी जाये तो व्यक्ति के स्वास्थ्य की रक्षा स्वयं होती है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close