वाणी राव ने छोड़ा कांग्रेस..कहा– लक्ष्य को हासिल करने छजकां को चुना

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

IMG-20161126-WA0007बिलासपुर— साइंस कालेज मैदान में विशाल जनसभा के सामने अखिल भारतीय महिला कांग्रेस नेत्री प्रदेश की वरिष्ठ कांग्रेस नेत्रि  वाणी राव ने छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस में प्रवेश किया है। पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने गुलाबी पटका और मल्यार्पण कर वाणी राव को छजका ोमें प्रवेश दिया। हजारों भीड़ के बीच मंच पर पत्रकारों से बातचीत में वाणी राव ने बताया कि कांग्रेस पार्टी असमाजिक गतिविधियों की पार्टी हो चुकी है। यहां गरीबों और जुझारू कार्यकर्ताओं की कोई सुनने वाला नहीं है। कांग्रेस नेतृत्वविहीन पार्टी हो चुकी है। दरअसल कांग्रेस पार्टी अब जेबी पार्टी हो चुकी है। अपराधिक गतिविधियों के लोग कांग्रेस के बढ़े पदों पर काबिज हो चुके हैं।

                          वाणी राव ने पत्रकारों के सवालों के जवाब देत हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी लोगों के विश्वास को खो चुकी है। सच्चाई तो यह है कि कांग्रेस में इतना दम नहीं है कि भाजपा का सामना कर सके। वाणी ने कहा कि एक समय था जब कांग्रेस को गरीबो,मजलूमों,पिछड़े वर्गों, अल्पसंख्यकों,दलित और आदिवासी समाज का विश्वास हासिल था। आज वह विश्वास नहीं रहा। ऐसी स्थिति में एक मात्र छजकां ही एक पार्टी है जो इन वर्गों का प्रतिनिधित्व कर रही है।

                              जोगी परिवार से आपके संबध अच्छे नहीं रहे हैं..फिर भी आपने जोगी पार्टी को चुना..वाणी ने कहा कि राजनीति में व्यक्तिगत रिश्तों पर तय नहीं होती। राजनीति में स्थायी रूप से दोस्त और दुश्मन नहीं होते है। जहां काम करने के लिए बड़े बैनर मिलते हैं वहां व्यक्तिगत मतभेद के कोई मायने नहीं रखते हैं। मैने व्यक्तिगत हित और अहित को दरकिनार कर छजकां को चुना है। भूपेश बघेल को प्राथमिक सदस्ता से हटने के लिए पत्र भी लिख दिया। पार्टी छोड़ने के कारणों का भी पत्र में जिक्र किया है। इसलिए अब मेरा कांग्रेस से कोई सबंध नहीं रहा।

                    एक सवाल के जवाब में वाणी राव ने कहा कि शर्तों के साथ मैने छजकां को नहीं चुना। जो शर्तों के साथ पार्टी में आते हैं वह सेवा नहीं अपने व्यक्तिगत हितों को तरजीह देते हैं। मेरे साथ ऐसा नहीं है। मैने छत्तीसगढ़ वासियों की सेवा के लिए ही कांग्रेस को छोड़कर छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस को चुना है।

          वाणी राव ने कहा कि कांग्रेस में अब पुराने कार्यकर्ताओं की उपेक्षा हो रही है। कांग्रेस के प्रमुख पदों को अपराधियों ने कब्जा कर लिया है। भारतीय जनता पार्टी से लड़ने के लिए ही मैने छजकां में प्रवेश किया है। वाणी राव ने कहा कि मैने जीवन के लक्ष्य को हासिल करने के लिए ही छजकां में प्रवेश लिया है।

                                    वाणी राव बिलासपुर की पहली महिला महापौर रह चुकी है। साल 2013 में कांग्रेस की टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुकी है। छजका प्रवेश के पहले अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की अहम पद पर रह चुकी हैं।

close