वापस आओ भारत के महान सपूत

BHASKAR MISHRA
6 Min Read

IMG-20150728-WA0003बिलासपुर— आज देश का प्रत्येक नागरिक शोक में डूबा हुआ है। कांग्रेस कार्यालय में आज कांग्रेसियों ने कलाम को श्रद्धांजलि अर्पित किया। जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित एक शोक सभा ने सभी कांग्रियों ने अब्दुल पकिर जैन्युल आबदिन कलाम को देश का महारत्न बताते हुए अश्रुपूरित रूंधे गले से याद कर नमन् किया। इस मौके पर कांग्रेसियों ने कहा कि हमने भारत माता के महान रत्न को खोया है। इसकी पूर्ति अब कभी संभव नहीं है। साथ ही उपस्थित लोगों ने कहा कि कलाम जी ने भारत की रीढ़ को इतना मजबूत किया कि आज दुनियां को हमारी ओर तिरछी नजर से देखने की हिम्मत नहीं है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                 जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित एक शोक सभा ने उपस्थित कांग्रेसियों ने कहा कि हम लोग भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के प्रति आभारी हैं और उन्हें नमन् करते हैं जिन्होंने देश को एक अनमोल महानायक दिया। आज उसी माहनायक ने हमें दुनियां के सामने तनकर जीना सिखलाया। कांग्रेसियों ने कहा कि अबुल कलाम बेशक मिसाइल मैन के नाम से विख्यात रहे हों लेकिन उनका दिल हमेशा युवाओं और बच्चों के लिए ही धड़कता था। उन्होंने जिस देश और प्रदेश का भ्रमण किया सबसे पहले युवा ऊर्जा को मिलकर खुद को ताजा किया और देश को भी ऊर्जा से भर दिया।

                     उन्होंने अपना प्रत्येक क्षण मातृभूमि की सेवा में अर्पित किया। कांग्रेसियों ने बताया कि विरला व्यक्ति होता है जो राजनीति से हटने के बाद लोग याद करते हैं। जिन्हें याद किया जाता है वह या तो देवदूत होता है या फिर महामानव। कलाम इसी श्रणी के इंसान थे। शोक कार्यक्रम में जफर अली,फिरोज खान,राजेन्द्र शुक्ला, अनिल सिंह चौहान समेत कई दिग्गज कांग्रेसी नेता उपस्थित थे।

कलाम को श्रद्धांजलि अटल को नमन्

           कलाम अच्छा राजनेता हो सकते हैं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को मैं देश को दिये गए इस योगदान के लिए नमन् करता हूं। यदि वाजपेयी ने ऐसा नहीं किया होता तो हम कलाम और उनके कार्यों का सही मुल्यांकन राजनेता के रूप में करने से चूक जाते। बहुत कम ही लोग होते हैं जो देश के सभी सम्मान को हासिल करते हैं। लेकिन कलाम ने राष्ट्रपति बनकर यह बताया कि महामहिम का पद रबर नहीं खबर रखने और मील का पत्थर स्थापित करने के लिए होता है।

                             अभय नारायण राय…संभागीय प्रवक्ता..बिलासपुर

मिसालइल की तेज उड़ान

                 मिसाइल मैन की इतनी तेज उड़ान हमको हैरान कर दिया। महामानव, शिक्षाविद, हर दिल अजीज कलाम साहब ने दुनिया में भारत का नाम ना केवल सामरिक बल्कि बौद्धिक और आध्यात्मिक शक्ति प्रदान कर रोशन किया है। आज जो कुछ भारत का मान सम्मान दुनिया में है। वह सब कलाम साहब की देन है। लेकिन उन्होंने इतना तेज उड़ान भरा कि हम उन्हें केवल देखते रह गये।

                                 नरेन्द्र बोलर…अध्यक्ष जिला कांग्रेस शहर बिलासपुर

भारत माता ने खोया रत्न

             भारत माता आज अपना लाड़ला सपूत खोया है। विवेकानन्द जी के बाद हमने अपने बीच ऐसी शख्सियत को खोया है जिसकी पूर्ती कभी संभव नहीं है। मनसा,वाचा,कर्माणा से एक महान संत को हमने खोया है। वह राष्ट्रपति नहीं भारत माता का लाड़ला था। जिसने अपनी पूरी जिन्दगी माता की सेवा गुजार दिया। वह जब तक रहे हमेशा बच्चों और युवाओं को शक्ति देता रहा। मैं भारत माता के महान रत्न को रोम रोम से करबद्ध श्रद्धांजलि देता हूं।

                                              चन्द्र प्रकाश वाजपेयी… पूर्व विधायक सीपत..कांग्रेस

वापस आओ कलाम

     कलाम आपकों बच्चे याद करते हैं। युवा ढूंढ रहे हैं। राजनीति को नई दिशा देने वाले भारत के ओ महान सपूत तुम्हें देश खोज रहा है। तुम जहां भी हो जल्दी आओ। देश का प्रत्येक नागरिक तुम्हारा इंतजार कर रहा हैं। मेरे भारत माता के सपूत हमें पूरा विश्वास है कि स्वर्ग में भी आप बच्चों को पढ़ाते होंगे। भारत माता के चरणों में ही बैठे होगे। मिसालइल मैन इतनी तेज उड़ान हमारे लिए ठीक नहीं। वापस आ जाओ

                                                                             शेष नजरूरद्दीन…नेता प्रतिपक्ष..नगर निमग बिलासपुर

महान देश का महान सपूत

           कलाम के लिए मेरे पास शव्द नहीं है। उनके कसीदे में पढ़े जाने वाले सभी शव्द छोटे हैं। ऐ महान देश के महान सपूत तुम्हें शत् शत् नमन्.,,

                                                                   शैलेन्द्र जायसवाल…प्रवक्ता निगम पार्षद दल कांग्रेस.. बिलासपुर

                             

close