विजन 2030:सभी के लिए होगा मकान

Shri Mi
2 Min Read

4489_1रायपुर।राज्य सरकार ने संयुक्त राष्ट्र संघ के सतत विकास के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए विजन 2030 की तैयारी शुरू कर दी है। मुख्य सचिव विवेक ढांड की अध्यक्षता में शनिवार को मंत्रालय में हुई कई विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में विजन 2030 के प्रारूप का प्रस्तुतिकरण दिया गया।मुख्य सचिव ने इन लक्ष्यों से संबंधित सभी विभागों को निर्धारित बिन्दुओं में अपने-अपने विभागों की रणनीति और कार्य योजना जल्द प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                                     बता दें कि  विजन-2030 में वर्ष 2030 तक सबके लिए आवास और गरीबी दर में दो-तिहाई कमी करने, सबके लिए खाद्य सुरक्षा और बेहतर पोषण हासिल करने, खेती को प्रोत्साहित करने, बच्चों की कुपोषण दर को कम करने, महिलाओं में खून की कमी को दूर करने, खेती की उत्पादकता बढ़ाने और छोटे किसानों की आमदनी को वर्ष 2022 तक दुगुना करने, सबके लिए स्वस्थ जीवन जैसे सोलह बिन्दुओं पर अलग-अलग लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं। वित्त और योजना विभाग के सचिव अमित अग्रवाल ने सतत विकास लक्ष्यों के लिए प्रस्तावित विजन 2030 का प्रस्तुतिकरण दिया।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close