विधायक शैलेश का दावा…शहर से गांव तक अटल और भूपेश की चर्चा..सीएम की तरह दिल्ली में राहुल लेंगे फैसला

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

[wds id=”13″]
बिलासपुर— लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव के समर्थन में नगर विधायक शैलेष पांडेय ने मोर्चा संभाल लिया है। शहर के सीएमडी चौक से लेकर मंगला चौक तक प्रत्याशी के साथ नगर विधायक हाथ जोड़कर जीत का आशीर्वाद मांग रहे हैं। आम आदमी से लेकर व्यापारियों ने समर्थन का दावा किया है। कांग्रेस नेताओं का दावा है कि विधायक और सांसद प्रत्याशी के सघन जनसंपर्क से आम जन में उत्साह का वातावरण है।सीजीवालडॉटकॉम के WhatsApp ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करे 

Join Our WhatsApp Group Join Now
 ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे के बाद कांग्रेस प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव का नगर भ्रमण अभियान चरम पर है। कांग्रेसी अपने प्रत्याशी के समर्थन में जमकर पसीना बहा रहे हैं। आम जनता भी कांग्रेस प्रत्याशी का जमकर समर्थन कर रही है। कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव का शहर में जनसंपर्क कार्यक्रम का मोर्चा नगर विधायक शैलेष पांडेय ने संभाला लिया है। दोनों नेताों ने सड़क के दोनो तरफ व्यापारियों अधिकारियों ठेले खोमचे वालों से हाथ जोड़कर समर्थन मांगा है। विनोबा नगर के कई घरों में भी पैदल मार्च कर अटल श्रीवास्तव ने दस्तक दी है। जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल चौहान ने बताया कि जिला शहर कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष रविन्द्र सिंह ठाकुर, पूर्व सांसद इंग्रिड मैक्लाउड, वरिष्ठ कांग्रेसी विजय पांडेय, शेख गफ्फार, एस. पी. चर्तुवेदी, शिवा मिश्रा, जिला महामंत्री अनिल सिंह चैहान समेत अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ चल रहे हुजुम ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जोरदार रिचार्ज किया है।
                 विद्या नगर विनोबा नगर के रहवासियों ने विधायक शैलेष पांडेय ने पुनः सभी का आर्शीवाद मांगते हुए और अधिक मतों से कांग्रेस प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव को विजय दिलाने की अपील की है। व्यापार विहार के साथ नेहरू चौक क्षेत्र के व्यापारियों ने भी कांग्रेस प्रत्याशी और विधायक समेत कांग्रेस पदाधिकारियों का फूल मालाओं से स्वागत किया है।
                        इसके पहले कांग्रेस प्रत्याशी ने पथरिया ब्लाॅक के कई जोन में बूथ और सेक्टर कमेटियों की बैठक कर चुके हैं। सभी ने लोकसभा में जीत के लिए अपने विचार और सुझाव दिए हैं। कांग्रेस समर्थित साहू समाज, सतनामी समाज और अनुसूचित जाति मोर्चा के नेताओं ने समाज के धर्म गुरूओं, संतों का स्वागत करते हुए कहा कि सभी लोंग हमारे लिए पूज्यनीय है। लेकिन इनका राजनीतिक निर्णयों से सरोकार नहीं है, राजनीतिक निर्णय विकास सद्भाव और नीतियों सिद्धांतों के आधार पर किया जाएगा।
                प्रदेश कांग्रेस महामंत्री अटल श्रीवास्तव ने पथरिया ब्लाॅक के ग्रामीण क्षेत्रों का सघन दौरा करते हुए ग्रामीणों से सहयोग मांगा है। अटल श्रीवास्तव ने बैठकों और ग्रामीण जनसंपर्क के दरान भूपेश सरकार के 60 दिनों के ऐतिहासिक फैसलों, उपलब्धियों को सबके सामने रखा। किसानों की कर्जमाफी, जमीन के छोटे टुकड़ों की रजिस्ट्री, सैकड़ों आदिवासियों की अधिग्रहित जमीन वापस करने, बिजली बिल हाफ जैसे महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी दी। धान का 2500 रू. प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य के बारे में बताया। अटल ने कहा कि भाजपा सरकार 15 वर्षाें में नहीं कर पायी कांग्रेस ने मात्र 60 दिनों में कर दिखाया है।  दिल्ली में कांग्रेस सरकार बनने पर किसानों, मजदूरों, बेरोजगारों के लिए 72000 रू. की आय की गारंटी समेत कई ऐतिहासिक निर्णय राहुल गांधी के नेतृत्व में सरकार बनते ही लिया जाएगा।
                         जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुंगेली आत्मा सिंह क्षत्रिय, वरिष्ठ कांग्रेसी और समाज सेवी व्यास नारायण द्विवेदी, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला ने कांग्रेसजनों से विजय का संकल्प लेने का आह्वान किया। अनिल चौहान ने बताया कि जनता बिल्हा विधानसभा में कांग्रेस की हार को लेकर पश्चाताप कर रही है। लेकिन पूरा विश्वास है कि लोकसभा चुनाव में भूल को जनता सुधार लेगी। क्योंकि शहर से लेकर गांव तक आम जनता में कांग्रेस के प्रति जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
close