बिलासपुर— प्रदेश कांग्रेस प्रमुख मोहन मरकाम और महामंत्री गिरीश देवांगन के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के नेताओं ने धान खरीदी और संग्रहण केन्द्र का निरीक्षण किया। विधि प्रकोष्ठ प्रमुख संदीप दुबे की अगुवाई में कांग्रेस नेताओं ने सोसायटी पहुंचकर किसानों की समस्या से रूबरू हुए। साथ ही खरीदी केन्द्र कर्मचारियों को जरूरी दिशा निर्देश भी दिया।
प्रदेश कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के प्रमुख संदीप दुबे ने बताया कि पीसीसी प्रमुख और महामंत्री के निर्देश पर पदाधिकारियों के विभिन्न सोसायटियों का निरीक्षण किया। कृषक केंद्र सहकारी समिति देवरी, कृषक केंद्र सरकारी समिति खमरिया, पोड़ी घुट्कु समिति पहुंचकर वस्तुस्थिति का जायजा लिया। किसानों से रूबरू होकर उनकी समस्याओं को सुना गया।
संदीप दुबे ने बताया कि किसानों ने बातचीत के दौरान बताया कि धान खरीदने में समित के कर्मचारी बहुत समय लगाते हैं। नमी परखने के नाम पर अनावश्यक परेशान किया जाता है। वहीं संग्रहण केन्द्र के लोगों ने बताया मोटा और सरना धान का उठाव मिलर कम कर रहे हैं। समय पर सरना धान के उठाव नहीं होने से खराब होने का खतरा है। लगातार पानी बरसने से धान को खतरा है।
सहकारी समिति संग्रहण केन्द्र के निरीक्षण के दौरान संदीप दुबे के अलावा कमल कांत मिश्रा, सुरेंद्र सिंह राजपूत और दल्लु सिंह ठाकुर विशेष रूप से मौजूद थे।