विवाहिता की मौत..ससुराल पर हत्या का आरोप

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

collectorate 1बिलासपुर—भरनी निवासी विवाहिता की मौत की जांच की मांग करने वृद्ध महिला बेटी के साथ कलेक्ट्रेट पहुंची।  कोनी थाना क्षेत्र के सेमरताल निवासी जेठिया बाई ने बताया कि उसकी बेटी कांति बाई की शादी 2010 में भरनी परसदा निवासी बलरामसाहू के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक था। बाद में पति बलराम समेत ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे।

                           वृद्ध महिला ने बताया कि सास दुखनी बाई, ननद बहुराबाई, देवर कृष्णा, जेठानी चंदाबाई, होरीलाल ने दहेज के लिए बेटी को लगातार प्रताड़ित किया। जिसके चलते 6 अप्रैल को उसकी मौत हो गयी। मृतका की मां ने दहेज के नाम पर हत्या किए जाने की आशंका जाहिर करते हुए सकरी चौकी में शिकायत दर्ज कराई है। बावजूद इसके अभी तक किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं हुई।

                          वृद्ध महिला ने बताया कि कार्रवाई नही होने पर आज वह दूसरी बेटी के साथ कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से न्याया की गुहार लगाने आयी है। दो अधिकारियों को लिखित शिकायत दोषियों के खिलाफ सजा की मांग की है। मृतका की मां ने बताया कि मृतक बेटी के हाथ पैर में चोट केनिशान थे। सकरी पुलिस चौकी में मारपीट और हत्या का मामला दर्ज कराया है।

close