रायपुर।राज्य शासन द्वारा भारतीय पुलिस सेवा के दो अधिकारियों की नयी पदस्थापना की है। गृह (पुलिस) विभाग से शनिवार को मंत्रालय से जारी आदेश के अनुसार विवेकानन्द पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज को पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज और पी.एस.गौतम पुलिस महानिरीक्षक (प्रशासन) पुलिस मुख्यालय को पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज में पदस्थ किया गया है। विवेकानन्द द्वारा कार्यभार ग्रहण करने पर सुन्दरराज पी. पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे।
Join Our WhatsApp Group Join Now