विश्वविद्यालय कर्मचारियों ने लगाया शोषण का आरोप..कहा..चाहिए इच्छा मृत्यु..पढ़िए आखिर क्यों…

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
[wds id=”33″]

बिलासपुर— पंडित सुन्दरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय के एक दर्जन से अधिक अनियमित कर्मचारियों ने विश्वविद्यालय प्रबंधन पर शोषण का आरोप लगाया है। जिला प्रशासन के दरबार में पहुंचकर अनियमित कर्मचारियों ने बताया कि पिछले 6 महीने से वेतन नहीं दिया जा रहा है। जिसके चलते परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। 

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                             पंडित सुन्दरलाल शर्मा मु्क्त विश्वविद्यालय के अनियमित कर्मचारियों ने बताया कि पिछले एक दशक से प्रदेश के एक मात्र विश्वविद्यालय में काम कर रहे हैं। उनकी आयुक सीमा भी पार हो चुकी है। जिसके कारण वे लोग अब किसी भी सरकारी नौकरी में आवेदन भी नहीं कर सकते है। फिर भी इस उम्मीद में विश्वविद्यालय में काम करते रहे कि आने वाले समय में उन लोगों की योग्यता और अनुभवों पर विश्वास जताया जाएगा।लेकिन ऐसा होता नहीं दिख रहा है।

                  जिला प्रशासन को लिखित शिकायत में एक दर्जन से अधिक कर्मचारियों ने बताया कि वे लोग प्रदेश के अलग अलग जिलों में स्थित विश्वविद्यालय के केन्द्रों में एक दशक से अधिक समय से काम कर रहे है। वर्तमान में  सभी लोग सहायक समन्वयक और समन्वयक के पद पर हैं। पिछले 6 महीनों से करीब 19 कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया जा रहा है। जिसके चलते परिवार को पालन मुश्किल हो गया है। बावजूद इसके विश्वविद्यालय प्रबंधन बिना वर्क आर्डर और लिखित आदेश के काम ले रहा है। वेतन मांगने पर आज कल का बहाना बनाया जा रहा है।

                 कर्मचारियों ने कहा कि लगातार काम लिया जा रहा है। लेकिन वेतन नहीं मिल रहा है। ऐसी सूरत में हमारे सामने मौत के अलावा कोई दूसरा रास्ता भी नहीं है। जल्द से जल्द वेतन दिलाने का प्रयास किया जाए।     

close