व्यापारी के ठिकाने पर छापा…172 क्विंटल धान का अवैध भण्डार जब्त…परिवहन करते पकड़ाया पिकअप

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर–कलेक्टर के निर्देश और जानकारी के बाद जिला खाद्य विभाग की टीम ने एक साथ पेन्ड्रा में दो स्थानों पर छापामार कार्रवाई की है। टीम ने पेन्ड्रा में धान के अवैध भण्डारण को जब्त कर कार्रवाई की है। इसके अलावा टीम के सदस्यों ने अवैध परिवहन करते गौरेला वाहन को भी जब्त किया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                  जिला खाद्य विभाग की टीम ने कलेक्टर के निर्देश पर पेन्ड्रा और गौरेला में छापामार कार्रवाई की है। दोनों ही जगह से धान का अवैध भण्डार और अवैध परिवहन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार खाद्य विभाग की टीम को जानकारी मिली कि पेन्ड्रा के देवरगांव में धान का अवैध भण्डार किया गया है। चोरी छिपे धानमण्डी में खपाने का प्रयास भी किया जा रहा है।

                जानकारी मिलते ही जिला खाद्य विभाग की टीम ने छापामार कार्रवाई की। टीम के सदस्य सहायक खाद्य अधिकारी देवेन्द्र बग्गा,किशोर सोमवार,खाद्य निरीक्षक नटवर, मंडी निरीक्षक चंद्रास दुबे, ध्रुव कुमार ने व्यापारी के ठिकाने पर छापामार कार्रवाई की। टीम के सदस्यों ने बताया कि देवरगाव में धान के व्यापारी विवेक जायसवाल ने धान का अवैध भण्डारण किया था। धान को खपाने का प्रयास भी कर रहा था। जांच के दौरान शिकायत को सही पाया गया।

                                            धान व्यापारी विवेक जायसवाल के खिलाफ मंडी अधिनियम के तहत कार्यवाही कर कुल 172 क्विंटल धान को जब्त किया गया।

                टीम के सदस्यों ने बताया कि दूसरी कार्रवाई गौरेला में की गयी है। धान का अवैध परिवहन करते पिकअप को जब्त किया गया है। कार्रवाई के दौरान  पिकअप से कुल 50 बोरी धान जब्त किया गया है। पिकअप का नम्बर CG-10-0993 है। धान समेत पिकअप को गौरेला थाने के हवाले कर दिया गया है।

close