व्यापार विहार में बनेगा देश का दूसरा तारामण्डल…कलेक्टर ने बताया…पांच करोड़ की लागत से होगा तैयार…अन्य सुविधाओं का भी रखा जाएगा ध्यान

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—पांच करोड़ की लागत से बिलासपुर में जल्द ही थ्री डी तारामंडल बनाया जाएगा। तारामंडल का निर्माण व्यापार विहार स्थित ढाई एकड़ जमीन में बनाया जाएगा। अत्याधुनिक तारामंडल में खगोलशास्त्र की जानकारी दी जाएगी।तारामण्डल निर्माण को लेकर सूडा ने तकनिकी स्वीकृत भी दे दिया है।
यह जानकारी बिलासपुर कलेक्टर पी.दयानन्द ने दी।
                         कलेक्टर बिलासपुर पी.दयानन्द ने बताया कि बिलासपुर में व्यापार स्थित ढाई एकड़ जमीन पर थ्री डी तारामण्डल का निर्माण किया जाएगा। सूड़ा ने स्वीकृत भी दे दिया है। तारामण्डल निर्माण में करीब पांच करोड़ का खर्च आएगा। कलेक्टर ने बताया कि बिलासपुर के युवाओं के लिए यह बहुत बड़ी खुशखबरी है। बैंगलोर के बाद बिलासपुर के युवा भी थ्री डी तारामंडल के माध्यम से खगोलशास्त्र से जुड़ी नई-नई जानकारियां प्राप्त कर सकेंगे।
     कलेक्टर श्री पी.दयानंद ने बताया कि बिलासपुर के युवाओं को विज्ञान और खगोलशास्त्र की जानकारी थ्री डी तारामंडल के माध्यम से देने  का निर्णय जिला प्रशासन ने लिया है। अत्याधुनिक तारामंडल का निर्माण शीघ्र ही कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि  बिलासपुर में व्यापार विहार स्थित आक्सीजोन के पास ढाई एकड़ क्षेत्र में 5करोड़ 62 लाख रूपए की लागत से200 सीटर थ्री डी तारामंडल बनाया जायेगा। तारामंडल में लगने वाले प्रोजेक्टर समेत अन्य तकनिकी उपकरण मुंबई और कोलकाता से मंगाए जाएंगे। निर्माण काम अगस्त से शुरू हो जाएगा। तारामंडल में विज्ञान और खगोल शास्त्र से जुड़ी नई-नई जानकारियां और आविष्कार संबंधी डाॅक्यूमेंट्री भी दिखाई जाएंगी।
                  कलेक्टर ने जानकारी दी कि तारामंडल में आर्ट गैलरी भी होगी। चारों तरफ पेंटिंग और फोटो के कलाकारों को प्रदर्शन के लिए जगह उपलब्ध करायी जायेगी। इसके अलावा वेटिंग रूम,लाबी, पार्किंग, केंटीन समेत और भी कई प्रकार की सुविधाएं होंगी। तारामंडल निर्माण  के बाद जिले के सभी स्कूलों के छात्र-छात्राओं को शेड्यूल बनाकर तारामंडल दिखाया जाएगा। तारामंडल के माध्यम से छात्र-छात्राओं को विज्ञान और खगोलशास्त्र से जुड़ी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया जाएगा।
     आधुनिक तारामंडल में थ्री डी दृश्यों के माध्यम से ब्रम्हांड की जीती जागती तस्वीर देखी जा सकेगी। डोम के आकार के विशाल तारामंडल में अंदर बैठकर लोग छत पर ब्रम्हांड के नजारे देख सकेंगे।
close