संजय गांधी की पुण्य तिथि…कांग्रेसियों ने किया याद..कहा…विकसित राष्ट्र के साथ दिया गतिशील जीवन

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर— ज़िला, शहर कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस ने कांग्रेस कार्यालय में संजय गांधी को 73 वी जयंती पर याद किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने पार्टी के पूर्व युवा तुर्क को दिल से याद किया। साथ ही संजय गांधी के जीवन पर प्रकाश डाला। उनके योगदान पर चर्चा की।
                                     शहर अध्यक्ष नरेंद्र बोलर, कार्यक्रम संयोजक सैय्यद ज़फ़र अली ने कहा कि संजय गांधी की गिनती आधुनिक भारत के दूरदर्शी नेताओं में होती है। आज से सालों पहले भारत के भविष्य को लेकर प्रगतिशील विचार धारा रखते थे। संजय गांधी ने ही अपने पांच सूत्रीय कार्यक्रम को लागू कर भारत को विश्व परिदृष्य में समृद्ध, सशक्त,और विकसित राष्ट्र के रूप में देखना चाहते थे।
                    कांग्रेस नेताओं ने कहा कि परिवार नियोजन, नशा मुक्ति, दहेज का विरोध, शिक्षा का विस्तार और पर्यावरण संरक्षण को लेकर पांच सूत्रीय कार्यक्रम पेश किया। लेकिन विपक्ष के सत्ता लोलुप नेताओं को देश और समाज को भ्रमित किया।  योजनाओं को जमीन पर उतरने नहीं दिया।
          हरीश तिवारी,पूर्व विधायक चन्द्र प्रकाश बाजपेयी ने कहा कि  संजय गांधी युवा कांग्रेस के कर्णधार थे। उन्होने जीवन को गतिमान बनाने की परिभाषा दी। संजय गांधी जंन सामान्य के लिए कार बनाना चाहते थे। इसके लिए क़़ड़ी मेहनत भी की। उनकी चाहत थी कि हर मध्यमवर्गीय परिवार के बीच एक कार देखना चाहते थे। जिससे  सबके जीवन में गतिशीलता बनी रहे।
                         कार्यक्रम में शहर प्रवक्ता ऋषि पांडेय, पार्षद शैलेन्द्र जायसावाल, जिनेश जैन, हेमन्त दिघ्रस्कर ने भी अपनी विचारों को रखा। ऋषि पाण्डेय, विनोद शर्मा, माधव ओतलवार, त्रिभुवन कश्यप, मनोज शर्मा, अखिलेश बाजपेयी, अर्जुन सिंह कमलेश लव्हात्रे, वीरेंद्र सारथी, मुगल अमीन,रणजीत मान, ज़फ़र खान, भरत जुरयानी, सुभाष सराफ, निखिल राय, आदेश पांडेय, अजय काले, अत्तर खान, दिनेश सूर्यवँशी, संजय पिल्लै, कमल कांत देवांगन, गणेश, डी पी तिवारी, दुर्गेश दूरदर्शी, करम गोरख,नीरज घोरे समेत कई लोग मौजूद थे।
Share This Article
close