संविधान दिवस पर जोगी का संकल्प…कहा…गांव, गरीब और ग्रामीणों का होगा विकास..छत्तीसगढ़ बनेगा सिरमौर

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
रायपुर— प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ अध्यक्ष अजीत जोगी ने 69वां संविधान दिवस पर देश और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। जोगी ने कहा कि आजाद भारत में भारत का संविधान बनने के बाद देश की तस्वीर बदली है। समाज के अंतिम छोर के गरीब, मजदूर, किसान, अनुसूचित जाति, जनजाति, अल्पसंख्यक महिलाओं के साथ ही सभी वर्ग के लोगों की तकदीर बदली है।
             जोगी ने कहा लोकतंत्र का मूल आधार देश का मजबूत संविधान होता है। भारत का संविधान दुनिया का सबसे बेहतरीन संविधानों से एक है। भारतीय संविधान भेदभाव का विरोध करता है। भारतीय संविधान की आत्म भाईचारा, बंधुत्व, समता स्वतंत्रता के अधिकारों पर बल देता है। संविधान की रचना में बड़ी भूमिका निभाने वाले भारत रत्न डाॅ. भीमराव अम्बेडकर के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।
                    जोगी ने कहा छत्तीसगढ़ राज्य में जनता राज आने वाला है। छत्तीसगढ़ियों का राज होगा। प्रदेश में भारत के संविधान के अनुसार सरकार का संचालन होगा। भारतीय संविधान के उपबंध के अनुसार गांव, गरीब और ग्रामीण जन जीवन का विकास होगा। छत्तीसगढ़ की एक नई तस्वीर बनेगी।  छत्तीसगढ़ को देश और दुनिया में एक नई पहचान मिलेगी।
close