सड़क किनारे बाथरूम गया…मौका देख चोर ने मारा चौका..किया मोटर सायकल पार..13 दिन बाद आरोपी गया जेल

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर…. गौरेला थाना निवासी दानकुण्डी के डिप्टी रेंजर दरोगा सिंह ने मरवाही थाना पहुंचकर शिकायत में बताया कि किसी ने उसकी मोटर सायकल को पार कर दिया है। मामला 27 जून  2019 की है। भर्रीडांड के आगे मरवाही धनपुर सजाडीह तिराहे पर सड़क किनारे मोटरसायकल खड़ी कर बाथरूम गया। चाभी मोटरसायकल में ही लगी थी। इसी बीच किसी ने मोटर सायकल को पार कर दिया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                    दरोगा सिंह ने मरवाही थाना प्रभारी को बताया कि वह दानकुण्डी मरवाही थाना क्षेत्र में डिप्टी रेंजर के पद पर तैनता है। वह दौंजरा लालपुर का रहने वाला है। दरोगा सिंह पिता शेषमन सिंह की शिकायत पर शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी की छानबीन शुरू की।

              इसी बीच मरवाही पुलिस को मुखिबर से जानकारी मिली कि करहनी गांव के महिपत सिंह के पास शिकायत में दर्ज सीजी 10 एपी 5065 नम्बर की गाड़ी देखी गयी है। जानकारी मिलते ही पुलिस ने महिपत सिंह के ठिकाने पर धावा बोली। मौके से शिकायत में दर्ज मोटरसायकल के अलावा एक दूसरी बिना नम्बर प्लेट की मोटरसायकल को बरामद किया गया।

                        पूछताछ के दौरान महिपत ने दोनों मोटर सायकल चोरी की है। आरोपी के खिलाफ धारा 379 के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तारी के बाद न्यायालय में पेश किया गया। आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया है।

close