सतनाम महासभा ने दी आंदोलन की धमकी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG-20170111-WA0132बिलासपुर—मस्तुरी के देवगांव में युवती के साथ दुष्कर्म और हत्या के बाद फरार आरोपियों तक अभी तक पुलिस नहीं पहुंच पायी है। राजनीतिक दलों के साथ आम नागरिकों में आक्रोश लगातार बढ़ता ही जा रहा है। नेहरू चौक में आरोपियों को जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर सतनामी समाज के लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की है। सतनामी महासभा के पदाधिकारियों ने एसपी मयंक श्रीवास्तव से आरोपियों की जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

             सतनामी संमाज के आम और गणमान्य लोगों ने आज पुलिस कप्तान कार्यालय और कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर युवती के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या करने वाले आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने को कहा है। सतनामी समाज के पदाधिकारी दीवानचंद्र सोनवानी, बंसत अंचल, दशेराम खांडे, राजकुमार अंचल, रामूदास लहरे, संजय भास्कर, राधेश्याम खांडेकर समेत कई लोगों ने नेहरू चौक में इकठ्ठा होकर पुलिस और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रशासन पर बलात्कार और हत्या के आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया।

                         सतनामी महासभा के बैनर तले समाज के लोगों ने पुलिस कप्तान मयंक श्रीवास्तव और कलेक्टर अन्बलंगन पी को बताया कि दलित समाज के बहन बेटियों का जीना मुश्किल हो गया है। मस्तुरी के देवगांव निवासी युवती को आरोपियों पांच दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं होने पर नाराजगी जाहिर की।

                                                 समाज के लोगों ने बताया ममता गरीब परिवार की कमाऊ बेटी थी। जयराम नगर स्थित मेडिकल दुकान में काम करती थी। सात जनवरी को ममता मेडिकल स्टोर्स से देवगांव के लिए निकली। लेकिन देर ताक घर नहीं पहुंची। रास्ते में अपराधियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। खुद को बचाने के लिए युवती की नृशंस हत्या कर दी।

            समाज के लोगों ने मयंक श्रीवास्तव को बताया कि आरोपियों का सुराग लगाने में पुलिस नाकाम साबित हुई है। समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद समाज में भयंकर आक्रोश है। 14 जनवरी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नही होनी है तो उग्र आंदोलन और चक्काजाम किया जाएगा।

close