सदस्य बनाने घर घर जाएंगे जनता कांग्रेस नेता

BHASKAR MISHRA

VV बिलासपुर—जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ बिलासपुर प्रभारी गंभीर सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में मरवाही सदन में समन्वय समिति की बैठक हुई। बैठक में सर्वसमति से 20 मार्च को शहर के ह्रदयस्थल गोलबाजार से सदस्यता अभियान चलाने का फैसला लिया गया। इसके बाद शहर के अन्य वार्डों में सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                    मरवाही सदन में जनता कांंग्रेस छत्तीसगढ पार्टी की बैठक हुई। इस दौरान सदस्यता अभियान गोलबाजार से श्रीगणेश करने का फैसला सदस्यों ने लिया। बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का भी फैसला किया।

               जिला शहर प्रवक्ता विक्रान्त तिवारी ने बताया कि समन्वय समिति बैठक में सदस्यता अभियान के अलावा जनता की समस्याओं पर भी बातचती हुई। बैठक में शामिल सभी सदस्यों ने एकमत होकर 7 प्रस्ताव को पारित किया। सदस्यता अभियान को सफल बनाने 6 समन्वयक सदस्यों को प्रभारी बनाने का निर्णय लिया गया।

                                    जनता कांग्रेस प्रवक्ता ने बताया कि गजेन्द्र श्रीवास्तव, बंटी खान, विकास दुबे, मार्ग्रेट बेंजामिन, विक्रांत तिवारी और आशीष साहू को समन्वयक सदस्यों का प्रभारी बनाया गया है। मस्तूरी विधानसभा में सदस्यता अभियान की जिम्मेदारी सांतोष दुबे को दी गयी है ।

                बैठक में शहर के मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति पर भी चर्चा हुई। जनता कांग्रेस छत्तीशगढ़ को घर घर तक पहुँचाने निर्णय लिया गया। बैठक में बिलासपुर प्रभारी गंभीर सिंह ठाकुर के अलावा विशम्भर गुलेहरे, सांतोष दुबे, सैय्यद निहाल, शाज़ी मैथयू, विकास दुबे, गजेन्द्र श्रीवास्तव, संजय मिश्रा, बंटी खान, विक्रान्त तिवारी, समेत कई लोग उपस्थित थे।

close