समाज कल्याण मे बिलासपुर को मिलेगा पुरस्कार

Shri Mi
4 Min Read

4056-ccरायपुर।इस साल तीन दिसम्बर को ‘अंर्तराष्ट्रीय विकलांग दिवस’ पर ‘राज्य स्तरीय दिव्यांग’ पुरस्कार के लिए समाज कल्याण मंत्री रमशीला साहू की अध्यक्षता में मंत्रालय में चयन समिति की बैठक हुई। जिसमे चयन समिति को मिले आवेदन के आधार पर पुरस्कार के लिए कर्मचारियों और संस्थाओं का अनुमोदन किया गया।इसमें सर्वोत्तम दृष्टि बाधित कर्मचारी हेतु अरविंद शर्मा ग्राम हसदा जिला धमतरी का चयन किया गया।बता दें कि श्री शर्मा का चयन दिव्यांगजनों को कई योजनाओं के तहत लाभ दिलाने के लिए किया गया। सर्वोत्तम श्रवण बाधित कर्मचारी हेतु पीयुष सागर इमलीपारा बिलासपुर का चयन उनकी उपलब्धियों के आधार पर किया गया। सर्वोत्तम अस्थि बाधित कर्मचारी हेतु रामेश्वर सिंह गोपालपुर जिला राजनांदगांव का चयन दिव्यांगजनों को बाधा रहित शौचालय एवं स्वच्छ भारत अभियान के तहत सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए किया गया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                                   बैठक में दूसरी श्रेणी के पुरस्कार के लिए सर्वोत्तम नियोक्ता हेतु इंटार्कटिका रायपुर का चयन ‘अंधेरे में संवाद’ नामक कार्यक्रम प्रदर्शित करने के लिए किया गया। तीसरी श्रेणी में सर्वोत्तम स्वैच्छिक संस्था दृष्टि बाधित हेतु आस्था बहुउद्देश्यीय कल्याण संस्था भिलाई का चयन किया।

                                                   सर्वोत्तम स्वैच्छिक संस्था श्रवण बाधित हेतु बिलासपुर बधिर संघ का चयन उनकी दिव्यांगांे को प्रशिक्षण उपरांत स्वरोजगार हेतु सहायता दिये जाने की उपलब्धि के आधार पर किया गया। सर्वोत्तम स्वैच्छिक संस्था अस्थि बाधित हेतु दिव्यांग पुनर्वास गौसेवा संस्थान मड़वापथरा जिला बालोद का चयन किया। उनका चयन दिव्यांग युवक-युवतियों को गौसेवा संस्थान के माध्यम से पुनर्वासित करने हेतु किया गया। सर्वोत्तम स्वैच्छिक संस्था बहुविकलांग संवर्ग हेतु बस्तर विकलांग सेवा समिति जगदलपुर का चयन किया गया। संस्था द्वारा आशीर्वाद महिला विक्षिप्त पुनर्वास केन्द्र का संचालन किया जा रहा है।

                                              चौथी श्रेणी में जिला में बालोद जिला का चयन जिला में दिव्यांगजनों स्तरीय ई-लाइब्रेरी संचालन, दिव्यांगजनों के द्वारा गौसेवा संस्थान का संचालन हेतु दिया गया।

                                                    राज्य शासन द्वारा दिव्यांग व्यक्तियों को समाज में एकीकृत करने एवं उन्हें अधिकार आधारित प्रोत्साहन देने के लिए प्रतिवर्ष अंर्तराष्ट्रीय विकलांग दिवस के अवसर पर निशक्तता के क्षेत्र में राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किया जाता है। यह पुरस्कार वर्ष 2004-05 से प्रारंभ किया गया है।

                                            पुरस्कार चार श्रेणियों सर्वोत्तम निशक्त कर्मचारी, निशक्त सर्वोत्तम नियोक्ता, सर्वोत्तम स्वैच्छिक संस्था तथा निशक्तों के लिए कार्य कर रहे सर्वोत्तम जिला को दिया जाता है। चयन समिति में समाज कल्याण विभाग के सचिव सोनमणि बोरा, आयुक्त निशक्तजन एम.एल.पाण्डेय, संचालक संस्कृति एवं पुरातत्व राकेश चतुर्वेदी, संचालक स्वास्थ्य सेवाएं के प्रतिनिधि, संचालक समाज कल्याण संजय अलंग बैठक में मौजूद थे।

Share This Article
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close