सरोज पाण्डेय आऊटसोर्सिंग की उपज…महासचिव बनने के बाद तोड़ा प्रदेश से नाता..रिजवी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
rijaviरायपुर– जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे मीडिया प्रमुख, मध्यप्रदेश पाठ्यपुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष इकबाल अहमद रिजवी ने भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव  सरोज पाण्डेय निशाना साधा है। सरोज पाण्डेय के आऊटसोर्सिंग के निरर्थक बचाव के बयान पर रिजवी ने कहा कि सरोज पाण्डेय का कथन में सच्चाई कोसो दूर है। दरअसल भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव बनने के बाद सरोज पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ को बहुत कम समय दिया है। इसलिए उन्हें आऊटसोर्सिंग की सहीं जानकारी नहीं है।
         इकबाल रिजवी ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि देश में जहां भी रहें छत्तीसगढ़ के बारे में कार्यकर्ताओं से सम्पर्क में रहें। प्रदेश के क्रियाकलापों की जानकारी लेते रहना नेताओं की जिम्मेदारी है। यदि सरोज पाण्डेय छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक ढाॅचे, निर्णय और विज्ञापनों के सम्पर्क में रहती तो आऊटसोर्सिंग की सही स्थिति की जानकारी रहती।
                 रिजवी ने कहा कि भाजपा के ही पूर्व सांसद सोहन पोटाई ने पूरी भाजपा सरकार को ही आऊटसोर्सिंग सरकार बताया है। वर्तमान भाजपा सरकार वर्ग विशेष के दम पर चल रहीं है। सरकार के महत्वपूर्ण पदो पर छत्तीसगढ़िया कम आऊटसोंर्सिंग के माध्यम से वर्ग विशेष का बोलबाला है। प्रदेश में छत्तीसगढ़िया का हक तो सरोज पाण्डेय भी मार रही है। क्योंकि वह खुद आऊटसोर्सिंग की उपज है। सत्ता से लेकर शासकीय पदों पर आऊटसोर्सिंग की तूती बोल रही है।
close